Madhya Pradesh News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम का बताया जा रहा है। जिसमें तीन बच्चों की बुरी तरह एक युवक द्वारा पिटाई की जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद गुरुवार देर रात मुस्लिम समाजजनों ने माणकचौक थाने का घेरावकर जमकर हंगामा किया। वे बच्चों के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
Madhya Pradesh News : धार्मिक नारे लगवा रहा युवक
दरअसल, वीडियो में तीन बच्चों से एक युवक मारपीट कर रहा है, एक अन्य वीडियो बना रहा है। वीडियो में युवक बच्चों को चप्पल से मारते हुए उनसे धार्मिक नारे भी लगवाते नजर आ रहे है। युवक बच्चों को कह रहा है कि सिगरेट पीना सीख रहे हो। तुम्हारे बाप के नंबर बताओ। वह गाली भी दे रहा है। वीडियो अमृतसागर तालाब के पास बन रहे नए एम्युजमेंट पार्क का है। बच्चे भी माणकचौक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
Madhya Pradesh News : मौके पर पहुंचे अधिकारी
वहीं थाने के बाहर बढ़ती भीड़ को देखते हुए एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान सहित शहर के सभी थाना प्रभारी, बिलपांक थाना प्रभारी, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने समाजजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।
मामले में क्या बोली पुलिस ?
इस मामले में जानकारी देते हुए एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। समाजजन FIR की मांग कर रहे थे। वीडियो एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है। साइबर व पुलिस टीम जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-policemen-flaunting-their-uniforms-abused-the/



