Land for Job Scam : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू यादव को बड़ा झटका दिया है। इस मामले में आज मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी और अन्य आरोपियों को तलब कर 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि स्पेशल CBI जज विशाल गोगने ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर आरोपपत्रों पर संज्ञान लेने के बाद ये आदेश दिया है।
Land for Job Scam : 78 लोग है नामजद
मामले में जांच करते हुए CBI ने 30 सरकारी कर्मचारियों समेत कुल 78 लोगों को नामजद किया है। जिसमें भोला यादव, प्रेम चंद गुप्ता को तलब किया गया है। इस मामले में कोर्ट का कहना है कि आरोप है कि प्रेम चंद गुप्ता, लालू यादव के सहयोगी के तौर पर काम करते थे। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए घोटाला किया जिसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में रेलवे जोन में नौकरियां दी गईं।



