Karnataka News : कर्नाटक से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां हम्पी में एक इजराइली महिला टूरिस्ट और एक होमस्टे ओनर के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने तीनों को बुरी तरह पीटा और पानी में फेंक दिया। जिसके बाद आज 8 मार्च को एक पुरूष का शव बरामद हुआ है। घटना 6 मार्च की रात लगभग 11:30 बजे तुंगभद्रा नहर के किनारे हुई है जब महिलाएं नहर के किनारे बैठीं थी।
Karnataka News : शख्स की पानी में डूबकर मौत
आपको बता दें कि महिला के साथ मौजूद तीन अन्य टूरिस्ट भी थे, इनमें से एक डेनियल अमेरिका से था, जबकि दो अन्य महाराष्ट्र और ओडिशा से थे। आरोपियों ने तीनों को नहर में धक्का दे दिया। जिसमें ओडिशा में रहने वाला शख्स की पानी में डूबकर मौत हो गई।
Karnataka News : अब पढ़े पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होमस्टे की मालकिन ने शिकायत में बोला की वह और उसके चार मेहमान उस रात देर से खाना खाने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे तारों को देखने गए। इसी दौरान तीन आरोपी बाइक पर आए। जिन्होंने पहले पूछा कि पेट्रोल कहां मिलेगा। जिसके बाद इजरायली महिला से 100 रुपए मांगने लगे। जब टूरिस्ट ने मना कर दिया, तो आरोपियों ने हमला कर महिलाओं के साथ रेप कर बाइक से फरार हो गए।
Karnataka News : पुलिस क्या बोली ?
SP राम एल अरासिड्डी का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। दो विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने रेप और लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।



