Karnataka BJP MLA : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुनिरत्न और उनके साथियों पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। 40 वर्षीय एक महिला ने शिकायत में सामूहिक बलात्कार, उस पर पेशाब करने और घातक वायरस का इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं। ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है। पुलिस के अनुसार, बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर यह FIR मंगलवार को आरएमसी यार्ड थाने में दर्ज की गई है। महिला के अनुसार, ये घटना 11 जून, 2023 को मथिकेरे में विधायक के कार्यालय में हुई है।
Karnataka BJP MLA : अब पढ़े पूरा मामला…
शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुनिरत्न के साथी उसे कार में विधायक के कार्यालय ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल विधायक के तीन साथियों के नाम FIR में दर्ज किए गए हैं, जबकि चौथा आरोपी अज्ञात है। महिला का कहना है कि कार्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए लेकिन जब महिला ने ऐसा नहीं करने की गुहार लगाई उन्होंने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
FIR में के अनुसार, मुनिरत्न ने कथित तौर पर दोनों व्यक्तियों को महिला से बलात्कार करने को कहा। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उसके चेहरे पर पेशाब भी किया और घटना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर कमरे में घुस आया और विधायक को एक सफेद डिब्बा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने डिब्बे से एक सिरिंज निकाली और इंजेक्शन लगा दिया। विधायक ने कथित तौर पर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसके परिवार को नहीं छोड़ेगा और उन्हें बर्बाद कर देगा। इस साल जनवरी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और कथित तौर पर उसे एक लाइलाज वायरस का पता चला। इसके बाद उसे संहेद हुआ कि ऐसा उस घटना की वजह से हुआ है। फिलहाल, महिला के आरोपों को लेकर विधायक ने कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/up-police-news-sometimes-cap-sometimes-tiffin-sp-sahab-listen-to-the-pain-of-the-policemen-troubled-by-the-terror-of-monkeys/



