Jharkhand News : झारखंड में आज गुरुवार को हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में 12.00 बजे इन सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने वाले है। आपको बता दें कि 28 नवंबर को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ ली थी।
Jharkhand News : कांग्रेस के ये 4 विधायक बनेंगे मंत्री
दीपिका पांडे सिंह (महगामा विधायक)
डॉ इरफान अंसारी (जामताड़ा विधायक)
शिल्पी नेहा तिर्की (मांडर विधायक)
राधा कृष्ण किशोर (छतरपुर विधायक)
Jharkhand News : राहुल गांधी की सहमति के बाद लिस्ट हुई तैयार
राजनीति गलियारे में चर्चा है कि दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मौजूदगी में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की सहमति के बाद ये लिस्ट तैयार की गई है। साथ ही राजद (RJD) से गोड्डा के विधायक संजय यादव मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी के शपथ लेने के साथ होगी।
Jharkhand News : समाज के सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व
झारखंड कैबिनेट विस्तार को लेकर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में समाज के सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व होगा।



