Jalgaon Train Accident : महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जिसमें से पुलिस अभी कर केवल 7 लोगों की ही पहचान कर पाई है। जबकि 3 का शरीर पूरी तरह कट गया है, जिनकी पहचान होना बाकी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों में कुछ बॉडी के सर तो कुछ बॉडी के अन्य भाग न मिलने से पहचान में बाधाएं आ रही हैं।
Jalgaon Train Accident : पुलिस स्टेशन में मामला किया दर्ज
इस हादसे को लेकर पाचोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पाचोरा सिटी पुलिस स्टेशन में धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। यह पंजीकरण पाचोरा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक की शिकायत पर किया गया है।
Jalgaon Train Accident : चायवालों के अफवाह फैलाने से हुई घटना
पुलिस की मानें तो 2 चायवालों के अफवाह फैलाने से ये घटना घटी है। महाराष्ट्र सरकार भी इस मामले में अहम बैठक ले रही है। रेलवे पुलिस के साथ-साथ अब महाराष्ट्र पुलिस भी इस रेल दुर्घटना की जांच में जुटी है। रेलवे बोर्ड ने मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 5,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
Jalgaon Train Accident : कैसे हुआ हादसा
दरअसल, महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा में जाने तो दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। यह हादसा उस समय हुआ जब 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
वहीं हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से बात की और स्थिति का जायजा लिया है।



