IITian Baba : प्रयागराज महाकुंभ मेले से चर्चा में आए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने उनके पास से मादक पदार्थ, विशेषकर गांजा, बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वो सुसाइड की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है क्योंकि गांजा पी लिया था। फिलहाल, इस मामले में जयपुर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच करना शुरु कर दिया है। लेकिन गांजा की मात्रा कम पाए जाने के कारण आईआईटी बाबा को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
IITian Baba : डीसीपी साउथ ने दी जानकारी ?
डीसीपी साउथ का कहना है कि पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण को पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली थी कि एक होटल में अभय सिंह नाम का व्यक्ति सुसाइड करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो होटल में अभय सिंह मिले। उन्होंने गांजे की एक पुड़िया निकालकर बताया कि मैंने गांजा का नशा किया हुआ है। नशे में मैंने कोई सूचना दी हो तो इस बारे में मुझे कुछ याद नहीं है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से एक गांजा का पैकेट बरामद किया जिसका वजन 1.50 ग्राम है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/iitian-baba-first-beaten-and-then-locked-in-the-room-iitian-baba-assaulted-during-news-debate/



