By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Hamirpur News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण, पाई गई कई कमियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Hamirpur News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण, पाई गई कई कमियां
उत्तर प्रदेश

Hamirpur News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण, पाई गई कई कमियां

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-04-02 9:54 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-04-02
Share
Hamirpur News
Hamirpur News: Surprise inspection of village panchayats under communicable disease control campaign
SHARE

Hamirpur News : हमीरपुर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी ने विकास खंड सुमेरपुर की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पारा ओझी, टिकरौली और सिमनौडी में कई गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

Hamirpur News : आसपास के परिसर में सफाई नहीं
ग्राम पंचायत पारा ओझी में निरीक्षण के दौरान आर.आर.सी. (रोग नियंत्रण केंद्र) का ताला बंद पाया गया। वहीं सामुदायिक शौचालय में टोटी खुली या टूटी हुई थी, जिसके कारण पानी निरंतर बहता हुआ पाया गया। इसके अलावा, साफ-सफाई के मामले में भी अनियमितताएं सामने आईं। विकास अधिकारी पंचायत द्वारा प्रस्तुत रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन और उसके आसपास के परिसर में सफाई नहीं की गई थी, और गंदगी पाई गई। निरीक्षण के दौरान तैनात सफाई कर्मी श्रीमती नीतू और श्रीमती निशा अनुपस्थित पाई गईं। इसके परिणामस्वरूप, इन दोनों का दिनांक 1 अप्रैल 2025 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया और सचिव ओमप्रकाश प्रजापति को कठोर चेतावनी दी गई।

WhatsApp Image 2025 04 01 at 5.17.36 PM

ग्राम पंचायत टिकरौली में भी आर.आर.सी. का संचालन नहीं पाया गया। मुख्य मार्ग पर गंदगी पाई गई और आर.आर.सी. में अन्ना पशु बैठे हुए थे। सामुदायिक शौचालय भी संचालित नहीं था। इस पर सचिव ओमप्रकाश प्रजापति को कठोर चेतावनी दी गई और सफाई कर्मी रामराज को भी कड़ी चेतावनी दी गई। यदि भविष्य में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत सिमनौडी में भी पंचायत भवन बंद पाया गया, और आर.आर.सी. का संचालन नहीं किया जा रहा था। परिसर में भी गंदगी पाई गई। तैनात सफाई कर्मी श्री नत्थू अनुपस्थित थे, जिसके कारण उनका वेतन भी 1 अप्रैल 2025 तक रोक दिया गया। सचिव बालेश्वर द्विवेदी को भी कठोर चेतावनी दी गई।

WhatsApp Image 2025 04 01 at 5.17.38 PM

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी उक्त अभियान में पाई गई कमियों के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिनों के भीतर निर्देशित किया गया। साथ ही, समस्त सहायक विकास अधिकारियों, सचिवों और सफाई कर्मियों को उनके दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने के लिए निर्देशित किया गया। किसी भी प्रकार के विचलन की स्थिति में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

You Might Also Like

Meerut News: मेरठ में दर्दनाक हादसा! तीन मंजिला मकान में आग, परिवार के 6 लोगों की मौत

Meerut Metro News: मेरठ मेट्रो और नमो भारत में प्रवेश से पहले जान लें, ये सामान ले जाना होगा मना!

Ghaziabad News: 9वीं मंजिल का हादसा या डिजिटल जाल का असर? जांच में खुला चौंकाने वाले राज

Namo Bharat Corridor: नमो भारत कॉरिडोर पर नई सुविधा! कार, बाइक या साइकिल किराए पर लेकर सीधे घर या ऑफिस जाएं

UP Accident News: खिड़कियों से लटके शव और चीखते यात्री! लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का दर्दनाक मंजर

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
International Fleet Review 2026
राष्ट्रीय

Murmu Navy Event: विशाखापट्टनम में गूंजा भारत का शौर्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में ली सलामी

ShreeJi ShreeJi 2026-02-18
Amit Shah Assam Security: असम से शाह का सुरक्षा-संकल्प, घुसपैठ पर सख्ती, नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन और औद्योगिक हब का विज़न
Delhi Metro Station Renaming: दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के नाम बदले, स्थानीय पहचान को प्राथमिकता, सरकार का बड़ा फैसला
Mohan Bhagwat Meerut: मेरठ से मोहन भागवत का संदेश, संगठन, संस्कार और खेल शक्ति से राष्ट्र निर्माण
Gold Price Today: आम लोगों को झटका, सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेज उछाल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?