By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP Noida News: रात, कोहरा और मौत! नोएडा मौत केस में सीएम योगी का बड़ा एक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > UP Noida News: रात, कोहरा और मौत! नोएडा मौत केस में सीएम योगी का बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश

UP Noida News: रात, कोहरा और मौत! नोएडा मौत केस में सीएम योगी का बड़ा एक्शन

Kannu
Last updated: 2026-01-20 2:50 अपराह्न
Kannu Published 2026-01-20
Share
Untitled design 20260120 144108 0000
SHARE

CM Yogi Action on Noida Accident: नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। इस हादसे में 27 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई थी। घटना सामने आते ही मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय SIT बनाई गई है, जो पांच दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Contents
CM Yogi Action on Noida Accident: कैसे हुआ हादसाCM Yogi Action on Noida Accident: रेस्क्यू में लगी कई टीमेंCM Yogi Action on Noida Accident: SIT क्या जांच करेगीCM Yogi Action on Noida Accident: अधिकारियों पर गिरी गाजCM Yogi Action on Noida Accident: डेवलपर पर भी नजरCM Yogi Action on Noida Accident: कौन थे युवराज मेहताCM Yogi Action on Noida Accident: लोगों में नाराजगीCM Yogi Action on Noida Accident: सबकी नजर रिपोर्ट पर

मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बड़ी कार्रवाई भी की है। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ को उनके पद से हटा दिया गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 साल की सजा सस्पेंड करने से किया इनकार

CM Yogi Action on Noida Accident: कैसे हुआ हादसा

यह हादसा शनिवार सुबह तड़के हुआ। बता दें सेक्टर-150 में रहने वाले युवराज मेहता काम से घर लौट रहे थे। उस समय बहुत ज्यादा कोहरा था और सड़क पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान उनकी कार सड़क से फिसलकर एक गहरे गड्ढे में गिर गई। यह गड्ढा एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट के लिए खोदा गया था। गड्ढा करीब 20 फीट से ज्यादा गहरा था और उसमें पानी भरा हुआ था। कार गिरते ही युवराज उसमें फंस गए।

CM Yogi Action on Noida Accident: रेस्क्यू में लगी कई टीमें

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी देर तक बचाव कार्य चला, लेकिन युवराज को बचाया नहीं जा सका। बाद में उनका शव बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरा बहुत ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आई। फिर भी पूरी कोशिश की गई।

Also Read: इंजीनियरिंग और हॉकी के बाद अब ‘स्वाद’ की पहचान! गाजियाबाद का सोया चाप दुनिया तक जाएगा,योगी सरकार ने दी हरी झंडी

CM Yogi Action on Noida Accident: SIT क्या जांच करेगी

मुख्यमंत्री के आदेश पर बनी SIT की अगुवाई मेरठ मंडल के आयुक्त करेंगे। टीम में एडीजी जोन मेरठ और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर भी शामिल हैं। यह टीम यह जांच करेगी कि हादसा क्यों हुआ, सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे और इसमें कौन-कौन जिम्मेदार है। SIT यह भी देखेगी कि निर्माण स्थल पर नियमों का पालन हुआ या नहीं और गड्ढे को खुला क्यों छोड़ा गया।

CM Yogi Action on Noida Accident: अधिकारियों पर गिरी गाज

हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ को हटा दिया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया गया है।सेक्टर-150 और आसपास के इलाकों में काम कर रहे कई अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी भेजे गए हैं।

CM Yogi Action on Noida Accident: डेवलपर पर भी नजर

नोएडा अथॉरिटी ने उस बिल्डर से पूरी जानकारी मांगी है, जिसकी साइट पर यह हादसा हुआ। निर्माण स्थल पर सुरक्षा क्यों नहीं थी, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि सभी निर्माण स्थलों की दोबारा जांच करें।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

CM Yogi Action on Noida Accident: कौन थे युवराज मेहता

युवराज मेहता सेक्टर-150 की टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में रहते थे। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। परिवार वालों का कहना है कि युवराज मेहनती और जिम्मेदार युवक थे। उनकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

CM Yogi Action on Noida Accident: लोगों में नाराजगी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वहां न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था। लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा होती तो यह हादसा नहीं होता। अब मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, लेकिन लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CM Yogi Action on Noida Accident: सबकी नजर रिपोर्ट पर

अब सभी की नजर SIT की रिपोर्ट पर है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सरकार ने साफ कहा है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सड़क और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा कितनी जरूरी है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

UP News: हाईकोर्ट का बड़ा ऐलान! निजी घरों में पूजा-नमाज पर प्रशासन की दखलअंदाजी नहीं

UP Politics: संत की भविष्यवाणी ने मचाया हड़कंप, योगी आदित्यनाथ को लेकर कही बड़ी बात

UP News: UP PWD में करोड़ों की लूट! कागजों में दौड़ती कंडम गाड़ियां, डीजल के नाम पर वसूली

Latest UP News: 31 जनवरी की चूक बनी भारी! योगी सरकार ने 68 हजार कर्मचारियों की सैलरी पर लगाई रोक

UP Bareilly News: बरेली के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत

TAGGED:CM Yogi instructionsConstruction site accidentGreater Noida NewsNoida accidentRoad safety NoidaSector 150 car accidentSIT investigationTragic accident Noidaup latest newsYuvraj Mehta news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Knife crime 1200x600 cd1b4222
उत्तर प्रदेश

UP Crime News: ढाबे पर खाना बना मौत की वजह! गाजियाबाद में मामूली विवाद में दो दोस्तों की चाकू मारकर हत्या

Kannu Kannu 2026-01-31
Uttarakhand Rail Budget: रेल बजट 2026-27 में उत्तराखंड को रिकॉर्ड सौगात, 4,769 करोड़ से बदलेगी रेलवे की तस्वीर
Rani Mukerji: ‘मैं आज जो हूं इसी इंडस्ट्री की वजह से हूं’, AR रहमान बयान पर रानी मुखर्जी की दो टूक
Oppo A6i Plus 5G: Oppo का बड़ा दांव, लॉन्च हुए A6i+ 5G और A6v 5G, जानें कीमत और फीचर्स
International News: इंडिया गेट की तारीफ के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, PM मोदी से फोन पर हुई खास बातचीत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?