Bihar News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है किस तरह से थाना प्रभारी ने महिला सीओ को थाने में बंद कर दिया है। जिसके बाद सीओ रो-रोकर थाना प्रभारी से छोड़नी की गुहार लगा रही है। इससे पहले इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीओ, थाना प्रभारी को चप्पलों से मारती नजर आ रही थी। आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो बिहार के सीतामढ़ी के परिहार थाने के है। फिलहाल, बिहार के सीओ संघ ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में शामिल नहीं होंगे।
Bihar News : अब पढ़े क्या है पूरा मामला…
दरअसल, परिहार थाने में कुछ दिनों पहले शराब नष्ट करने के दौरान सीओ मोनी कुमारी और थाना प्रभारी राजकुमार गौतम के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद जब हाथापाई में बदल गया तो थाना प्रभारी ने सीओ को थप्पड़ मारा, जबकि सीओ ने थाना प्रभारी को चप्पलों से पीटा। इसके बाद DM रिची पांडे और SP मनोज कुमार तिवारी को परिहार थाना पहुंचकर मामले को शांत कराना पड़ा। मामला यहीं नहीं रोका। इससे जुड़ा नया वीडियो शनिवार को सामने आया, जिसमें सीओ को थाने में बंद दिखाया गया है। वीडियो में सीओ रोती हुई भी दिख रही हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि थाना प्रभारी के आदेश पर उन्हें बंद किया गया था।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/gujarat-news-who-is-ips-sanjeev-bhatt/



