Bihar News : बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां टाउन थाने के ड्राइवर और बिहार पुलिस के जवान समेत तीन लोगों पर एक स्कूटी सवार युवती को छेड़ने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्कूटी सवार दोनों मुस्लिम हैं जो भाई-बहन थे। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि मैं अपने भाई के साथ गाड़ी से जा रही थी। इसी बीच 3 लोगों ने हमें रोका। गंदी-गंदी बातें की और छेड़छाड़ करने लगे। साथ ही मेरे साथ रेप की कोशिश करने लगे।
Bihar News : थाने के ड्राइवर को भीड़ ने पकड़
इस बीच छेड़छाड़ कर रहे टाउन थाने के ड्राइवर को भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए एक बिहार पुलिस का जवान और उसका सहयोगी फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पिटाई के बाद आरोपी को 112 पुलिस को फोन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Bihar News : टाउन थाने में दिया गया आवेदन
इस मामले में पीड़िता की मां ने टाउन थाने में आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि ‘रविवार की देर रात 11 बजे मेरी बेटी और बेटा नीमारंग स्थित नए आवास से अपने पुराने आवास नगर परिषद क्षेत्र की ओर से आ रहे थे। जैसे ही उसकी स्कूटी खैरा मोड़ के पास पहुंची, शराब के नशे में धुत टाउन थाने के प्राइवेट ड्राइवर अमलेंदु कुमार सिंह और बिहार पुलिस के जवान विक्की सिंह और उसके सहयोगी ने स्कूटी रोकी और छेड़छाड़ करने लगा। भाई ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। सभी शराब के नशे में थे।
मामले में जानकारी देते हुए टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन दिया गया है। जिसमें अमलेंदु, विक्की, गुड्डन सिंह पर आरोप लगाए गए है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-fake-youtube-channel-in-the-name-of-dgp-prashant-kumar/



