Akhilesh Yadav CM Offer:उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य के दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनने का खुला ऑफर दे दिया। यह बयान सीधे तौर पर सत्ता पक्ष को चुनौती देता नजर आया। लखनऊ में दिए गए अपने बयान में उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर वे 100 विधायक लेकर आ जाएं तो मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
‘100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए’
अखिलेश यादव ने कहा,’मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की धरती से आज उड़ रहे हैं। जिन 2 लोगों को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का मन है, वह 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बन जाएं. यह उन लोगों के लिए 1 हफ्ते का ऑफर है. पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर दे चुके हैं. चलो एक बार फिर दे देते हैं. इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं नहीं मिलेगा.’ उनका यह बयान आगामी चुनावी रणनीति की ओर भी इशारा करता है। (Akhilesh Yadav CM Offer)
Narendra Modi Meerut Rally: मेरठ से पीएम मोदी का बड़ा सियासी वार, AI सम्मेलन विवाद पर कांग्रेस घिरी
ब्रजेश पाठक को भी दिया ऑफर
पहले जहां अखिलेश यादव सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य को लेकर ऐसे बयान देते थे, इस बार उन्होंने ब्रजेश पाठक को भी इसमें शामिल कर लिया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,’हम विकास पर वोट नहीं मांगते हैं. गोमती को लेकर सीरियस टॉक और डिस्कशन हो रहा है, अखबारों में चर्चा हो रही है. गोमती के पानी के दूषित होने से कितने लोग बीमार हो रहे हैं.’ (Akhilesh Yadav CM Offer)
अंडरग्राउंड पाइपलाइन परियोजना पर हमला
सपा प्रमुख ने सरकार की परियोजनाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा,’ये विकास से नफरत करते हैं. फर्स्ट शो अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार की पाइपलाइन है. बुंदेलखंड से सीधी पाइपलाइन लखनऊ जा रही है.’ उन्होंने बढ़ती लागत और योजनाओं की दिशा पर भी तंज कसा। (Akhilesh Yadav CM Offer)
तकनीक और नेतृत्व पर कटाक्ष
अखिलेश यादव ने कहा,’दुनिया में टेक्नोलॉजी को लेकर स्टार्टअप हो रहे हैं. ये हमारी समस्या के समाधान के लिए है, लेकिन मुख्यमंत्री जी हमसे बहुत आगे हैं.’ अखिलेश यादव का यह बयान न सिर्फ सत्ता पक्ष को चुनौती देता है, बल्कि यूपी की राजनीति में संभावित समीकरणों की चर्चा भी तेज करता है। (Akhilesh Yadav CM Offer)



