Iran Retaliates After Israel Strike: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। Iran पर Israel और United States की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद अब ईरान ने जवाबी हमला कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इजरायल की ओर 105 मिसाइलें दागी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई, जबकि तनाव के बीच चाबहार बंदरगाह को भी निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। इस घटनाक्रम ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है और मिडिल ईस्ट एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की कगार पर खड़ा दिख रहा है।
अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई
शनिवार सुबह इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई अहम शहरों पर मिसाइल और एयरस्ट्राइक किए। बताया जा रहा है कि तेहरान, इस्फहान, क़ोम और खोर्रमाबाद जैसे शहरों को निशाना बनाया गया। इजरायल ने इसे ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई संभावित हमले को रोकने के लिए की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले कई दिनों तक जारी रह सकते हैं और इसके लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। (Iran Retaliates After Israel Strike)
Afghanistan Pakistan Clash: डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात! पेशावर से काबुल तक भीषण टकराव
ईरान ने बंद किया एयरस्पेस
हमलों के बाद ईरान ने तत्काल अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। सरकार ने संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस्लामिक क्रांतिकारी गार्ड कोर ने बयान जारी कर कहा कि इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। (Iran Retaliates After Israel Strike)
यरुशलम में धमाके, इजरायल में इमरजेंसी
ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यरुशलम में धमाकों की आवाज सुनी गई। इजरायल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है और नागरिकों को सुरक्षित शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘ईरान की सरकार को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। ‘उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। (Iran Retaliates After Israel Strike)

Holi 2026: इन मुस्लिम देशों में होली खेलने पर मिलती है भयानक सजा, जानिए क्यों
खामेनेई कहां हैं?
हमलों के बाद से ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei का कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि उन्हें सुरक्षित बंकर में पहुंचा दिया गया है। तेहरान में विस्फोट, सायरन और सैन्य गतिविधियों के बीच शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (Iran Retaliates After Israel Strike)



