Banke Bihari Corridor : वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के पौराणिक मंदिर के आस-पास की गलियों पर बहस तेज हो गई है। सरकार जहां मंदिर के आस-पास कॉरिडोर बनाना चाहती है तो वही दूसरी तरफ इस कॉरिडोर का जमकर विरोध किया जा रहा हैं।
कमाल की बात तो यह हैं कि इस कॉरिडोर का खुद वहां के स्थानीय निवासी ही विरोध कर रहे है। क्या आपको इसके पीछे की वजह मालूम है। अगर नही तो चलिए हम आपको बताते है आखिर पूरा मामला क्या है?
Banke Bihari Corridor : क्या चाहती हैं सरकार ?
सरकार इस मंदिर के आस-पास का कुछ इलाका खाली करवाकर यही खूबसूरत सा कॉरिडोर बनाना चाहती है जिससे इस मंदिर की न सिर्फ भव्यता में चार चांद लग जाएंगे बल्कि इसके साथ ही पर्यटक भी इस मंदिर की ओर आकर्षित होंगे। सरकार का उद्देश्य इस मंदिर में बिल्कुल उस तरह काम करना हैं जैसा उन्होंने अयोध्या के मंदिर मे और उज्जैन के महाकाल मंदिर में कॉरिडोर बनाया।

Banke Bihari Corridor : क्यो विरोध कर रहे लोग ?
सरकार का इरादा भले ही नेक है लेकिन इस फैसले ने लोगो की धार्मिक भावनाओं को चोट कर दी है क्योंकि वृंदावन के लोगों का मानना हैं कि भगवान श्रीकृष्ण के इस पौराणिक मंदिर के आस-पास की गलियों में उनके ईष्ट ने कई लीलाएं रचाई हैं और यह संकरी गलियां उन्हींं का प्रतीक हैं।
Banke Bihari Corridor : क्यों है जरुरत ?
सरकार की ओर से कहा गया हैं कि इस मंदिर में हर रोज तीन से चार हजार लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते है। ऐसे में अगर इन संकरी गलियों में लोगों की भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता है और किसी दुर्घटना के होने के आसार भी बड़ जाते है। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि यह कॉरिडोर पुरानी विरासत को मिटा देगा जो न सिर्फ पौराणिकता को मिटाऐंगा बल्कि लोगों को वह गलियां नही मिल पाएंगी जहां उनके आराध्य ने अपना जीवन बिताया।
यह भी पढ़े- Virender Sehwag Life: वीरेंद्र सहवाग साधारण जीवन बीता रहे है क्योंकि?



