Vivo T4R 5G Launch: आज 31 जुलाई 2025 को वीवो भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है। इस बार यह कंपनी Vivo T4R 5G को लॉन्च करने वाली है। वीवो T4 5G सीरीज का यह नया डिवाइस है। इसमें से कंपनी अपने 4 मॉडल पहले ही पेश कर चुकी है। इस हैंडसेट को कंपनी भारत में अब तक के सभी फोन में से सबसे पतला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले बता रही है।
लांच होने से पहले कंपनी ने इस फोन के कुछ खास फीचर्स का ज़िक्र किया है। वीवो T4 5G सीरीज के इस लेटेस्ट डिवाइस में मीडियाटेक 7400 चिपसेट और 120Hz क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।
क्या है Vivo T4R 5G का दाम ? (Vivo T4R 5G Launch)
जानकारी मिल रही है कि, वीवो कंपनी अपने नए Vivo T4R 5G स्मार्टफोन को मात्र 20,000 रुपये से कम दाम में आज लांच कर सकती है। खबर मिल रही है कि Vivo T4x 5G व Vivo T4 हैंडसेट के बीच यह डिवाइस आ सकती है। इसके मुताबिक, इस फोन का दाम 15 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये के बीच हो सकता है।

Vivo T4R 5G का कैमरा (Vivo T4R 5G Launch)
Vivo T4R 5G के कैमरे की अगर हम बात करें तो इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा मिलने की बात हो रही है, और इसमें OIS सपोर्ट वाला एक 50MP का सोनी प्राइमरी कैमरा साथ ही 2-मेगापिक्सल का एक बोकेह सेंसर आपको मिलने वाला है। वहीं जिन लोगों को सेल्फी लेने का शौक है उनके लिए इस डिवाइस में मौजूद है 32-मेगापिक्सल का कैमरा।

इस डिवाइस की खासीयत यह है कि, इसके फ्रंट एंव रियर दोनों ही कैमरे से 4K वीडियो आप रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके अलावा 5,700mAh की बैटरी साथ ही 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आपको इस डिवाइस में मिलने वाला है।
Get ready to unfold what’s next, because the #vivoXFold5 is finally here. Experience innovation that’s light, strong, and stunning in your hands.
Buy now. https://t.co/K4iUxQmufp#SoLightSoStrong pic.twitter.com/9tvcyqv0my
— vivo India (@Vivo_India) July 30, 2025
कब होगा लांच ? (Vivo T4R 5G Launch)
बता दें कि आज 31 जुलाई 2025 के दोपहर 12 बजे यह डिवाइस IST पर लॉन्च होने जा रहा है।



