Surya Grahan 2025: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होने वाला है। कई लोगो का कहना है कि यह सूर्य ग्रहण एक एतिहासिक होने वाला है।
सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण को लेकर बढ़ती चर्चाओं को देख खगोलशास्त्रियों और NASA ने स्पष्ट किया है कि 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं होगा।
Surya Grahan 2025: 2 साल बाद लगेगा ऐतिहासिक ग्रहण
2 अगस्त 2027 को लगने वाले दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) की जानकारी के कारण फैला है। 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा, जो 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा। लेकिन यह घटना इस वर्ष नहीं, दो साल बाद होगी।
Surya Grahan 2025: अगला सूर्य ग्रहण कब और कहां?
2025 में अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को होगा, जो भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे तक चलेगा। यह एक आंशिक ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

2 अगस्त 2027 होगा एक ऐतिहासिक दिन
2 अगस्त 2027 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण दुनिया के इन हिस्सों में दिखाई देगा।
1. जिब्राल्टर स्ट्रेट
2. दक्षिणी स्पेन
3. उत्तरी अफ्रीका
4. अरब प्रायद्वीप
5. हिंद महासागर
यह ग्रहण दिन को रात में बदल देगा और लाखों लोग इसे एक अद्भुत अनुभव के रूप में देख पाएंगे।
While you were sleeping, we were doing science @NASA and @NOAA can detect Earth’s nightlights. These images are gorgeous, but they can also help identify blackouts after disasters, monitor fishing activity, better track space weather & more! pic.twitter.com/GqCzcS7Pw8
— NASA Earth (@NASAEarth) August 1, 2025
Surya Grahan 2025: वैज्ञानिकों ने किया अपील
खगोलविदों और विशेषज्ञों ने जनता से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियों पर विश्वास न करें। 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं है। भारत में अगला दिखाई देने वाला सूर्य ग्रहण भविष्य में होगा, अभी नहीं।