Oppo A6i Plus 5G: स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Oppo ने घरेलू मार्केट में अपनी A-सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G लॉन्च कर दिए हैं। यह दोनों डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत है 7000mAh तक की बैटरी, जो मिड-रेंज सेगमेंट में Oppo को एक मजबूत बढ़त देती है। कंपनी का फोकस साफ है लंबे समय तक चलने वाला फोन, जो 5G के साथ आने वाले सालों के लिए तैयार हो।
Oppo A6i Plus 5G: कीमत और वेरिएंट – किसके लिए कौन सा मॉडल?
Oppo A6i+ 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है-
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 1,499 (लगभग ₹20,000)
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 1,549 (लगभग ₹22,000)
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज – CNY 1,599 (करीब ₹24,000)
यह फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Oppo A6v 5G को ज्यादा किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया गया है-
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 1,199 (लगभग ₹16,000)
- A6v 5G तीन कलर ऑप्शन में आता है, जिससे युवा यूजर्स को ज्यादा चॉइस मिलती है।

डिस्प्ले – स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग
दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस प्राइस सेगमेंट में 120Hz स्क्रीन का होना वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और गेमिंग के अनुभव को काफी स्मूद बनाता है। Oppo का दावा है कि डिस्प्ले (Oppo A6i Plus 5G) में बेहतर ब्राइटनेस और कलर ट्यूनिंग दी गई है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी भी संतोषजनक रहेगी।
परफॉर्मेंस – 5G के लिए तैयार हार्डवेयर
Oppo A6i+ 5G और A6v 5G दोनों में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है और डेली यूज, मल्टीटास्किंग और कैजुअल गेमिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है।
फोन में LPDDR RAM और UFS स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप लोडिंग और डेटा ट्रांसफर स्पीड बेहतर रहती है।
कैमरा – सादा लेकिन भरोसेमंद सेटअप
दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है-
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP मोनोक्रोम सेंसर
सेल्फी के लिए अंतर है-
- Oppo A6i+ 5G – 8MP फ्रंट कैमरा
- Oppo A6v 5G – 5MP फ्रंट कैमरा
कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और सोशल मीडिया के लिए पर्याप्त आउटपुट देने का दावा करता है।
बैटरी और चार्जिंग: यही है असली USP
इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है-
- Oppo A6i+ 5G – 7,000mAh बैटरी
- Oppo A6v 5G – 6,500mAh बैटरी
दोनों फोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे बड़ी बैटरी (Oppo A6i Plus 5G) होने के बावजूद चार्जिंग टाइम कम रहता है। हेवी यूजर्स के लिए यह फोन दो दिन तक चलने का दावा करते हैं।
अन्य फीचर्स
- साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
- 5G डुअल सिम सपोर्ट
- लेटेस्ट ColorOS इंटरफेस
- मजबूत बिल्ड क्वालिटी
बैटरी चाहने वालों के लिए मजबूत विकल्प
Oppo A6i+ 5G और A6v 5G उन यूजर्स (Oppo A6i Plus 5G) के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं, जिनकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी है। कैमरा या प्रीमियम डिजाइन से ज्यादा अगर आपका फोकस परफॉर्मेंस और बैटरी पर है, तो ये फोन मिड-रेंज में Oppo की मजबूत पेशकश साबित हो सकते हैं।
Also read: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम मोड़, देशभर में बहस के बीच SC ने सुरक्षित रखा आदेश



