वनप्लस ने भारतीय बाज़ार में नए OnePlus Nord Buds 3r को ₹1,799 की कीमत और लगभग 54 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया है।
ये TWS, वनप्लस नॉर्ड बड्स 2r का अपग्रेडेड वर्जन होगा, इसके अलावा ये ओप्पो, रियलमी व अन्य कंपनियों के ₹2,000 से कम कीमत वाले अन्य वायरलेस ईयरफ़ोन को टक्कर देगा।
OnePlus Nord Buds 3r की कीमत:
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3r ऑरा ब्लू और ऐश ब्लैक रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं। ये ईयरबड्स 8 सितंबर से वनप्लस की अपनी वेबसाइट, अमेज़न, , मिंत्रा, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सहयोगी आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3r ईयरबड्स की कीमत ₹1,799 है, पर सेल के दिन ये ₹1,599 की कीमत पर उपलब्ध होंगे। कंपनी सेल की तारीख के करीब अन्य खास ऑफ़र का भी खुलासा करने का वादा कर रही है।

OnePlus Nord Buds 3r के स्पेसिफिकेशन:
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3आर में टाइटैनिक वाइब्रेटिंग डायफ्राम के साथ 12.4 मिमी डायनामिक ड्राइवर्स हैं, जो की संगीत और गेमिंग के लिए गहरा, शक्तिशाली बेस और “क्रिस्टल-क्लियर” साउंड देता हैं। TWS साउंड मास्टर EQ सपोर्ट के साथ आता है, जिससे उपयोगकर्ता तीन प्री-ट्यून्ड EQ प्रीसेट में से चुन सकते हैं या अपनी सुनने की पसंद के मुताबिक 6-बैंड इक्वलाइज़र के साथ अपनी ध्वनि को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

OnePlus Nord Buds 3r ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट के साथ आता है और इसमें गेमिंग मोड में 47ms की लो लेटेंसी देने का दावा किया गया है। आपको बता दें कि यह ईयरफ़ोन डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और गूगल फ़ास्ट पेयर सपोर्ट के साथ भी आते हैं, जिसका मतलब है कि केस खोलने पर ये कनेक्टेड डिवाइस से अपने आप कनेक्ट हो जाएँगे।
वनप्लस अपने लेटेस्ट TWS ईयरबड्स के केस पर 54 घंटे और बड्स पर 12 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा कर रहा है, जिससे ये वनप्लस TWS लाइनअप में सबसे लंबे प्लेटाइम वाले ईयरबड्स बन जाते हैं।
Read More: Bihar BSSC CGL Bharti 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! यहाँ करें अप्लाई



