FASTag Annual Pass: 15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपुर्ण है। स्वत्रंता दिवस के खास मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) FASTag एनुअल पास शुरू करने जा रही है। इस पास की मदद से आपके पर्सनल वाहन जैसे जीप, कार और वैन को लाभ पहुँचने वाला है। इसके अलावा हाईवे से गुजरने वाले लोगों को इसका फायदा होगा क्यूंकि उन्हें बार-बार FASTag को रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा।
चलिए अब जान लेते हैं कि आखिर ये फास्टटैग एनुअल पास क्या है, और ये आपको कैसे मिल सकता है-
क्या है FASTag Annual Pass?
इस फास्टटैग एनुअल पास के अंतर्गत केवल 3 हजार रुपये में आपको पुरे 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग का लाभ मिलेगा। यदि 1 वर्ष समाप्त होने से पहले आप 200 टोल क्रॉस कर लेंगे तो आपका पास खत्म हो जाएगा जिसके बाद आपको एक बार फिर नया पास लेने की जरुरत पड़ेगी। लेकिन आपको बता दें कि केवल NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत आने वाले एक्सप्रेस-वे तथा नेशनल हाईवे पर ही ये वैलिड रहेगा।

FASTag Annual Pass मिलने का ऑनलाइन प्रोसेस
फास्टटैग एनुअल पास लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Rajmarg Yatra ऐप को डाउनलोड करना होगा। आप चाहें तो सीधे NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। अब वेबसाइट पर जाने के बाद आप अपना व्हीकल नंबर अर्थात VRN एवं FASTag ID डालें और लॉगिन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।

ऐसा करते ही आपको Annual Pass वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर पास के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग की मदद से 3,000 रुपये का भुगतान करें। पेमेंट एवं वेरिफिकेशन के बाद आपका पास आपके मौजूदा FASTag से ही जुड़ जाएगा।
Govt. to Launch FASTag Annual Pass on Independence Day.
It offers up to 200 toll crossings or one year of travel,whichever comes first for a one-time payment of Rs 3,000 pic.twitter.com/APQnpCemnc
— Indian Infra Report (@Indianinfoguide) August 11, 2025
FASTag Annual Pass के फायदे
इस फास्टटैग एनुअल पास से आपको हर बार रिचार्ज करने की आव्यशकता नहीं होगी।
हर दिन यात्रा करने वाले लोगों के लिए वक्त और झंझट दोनों की बचत होगी।
केवल रजिस्टर्ड वाहन के लिए ये वैलिड तथा नॉन-ट्रांसफरेबल होगा।

Read More: LIC Share 2025: शेयर बाजार में टैरिफ से हड़कंप, इन 6 बड़ी कंपनियों को हुआ करोड़ों का नुकसान



