Airtel seamless Connectivity: भारती एयरटेल ने टेलीकॉम सेक्टर में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए विद्यासागर सेतु पर पूरी तरह सीमलेस मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू कर दी है। कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाला यह पुल रोजाना लाखों वाहनों और यात्रियों की आवाजाही का केंद्र है। अब इस पूरे मार्ग पर कॉल ड्रॉप या धीमे इंटरनेट (Airtel seamless Connectivity) की समस्या नहीं होगी। एयरटेल ऐसा करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जिससे प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर भी दबाव बढ़ गया है।
कैसे तैयार हुआ 1.3 किलोमीटर का जीरो-ड्रॉप ज़ोन
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1.3 किलोमीटर लंबे पूरे सेतु पर फाइबर बिछाई गई और रणनीतिक रूप से खंभों पर नेटवर्क एंटेना इंस्टॉल किए गए। इस तकनीकी ढांचे का मकसद यात्रियों को सीमलेस वॉइस और हाई-स्पीड डेटा का अनुभव देना है, ताकि पुल पार करते समय नेटवर्क (Airtel seamless Connectivity) पूरी तरह स्थिर बना रहे।
Read More: टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह बदल जाएगा सफर का तरीका
सरकार और प्रशासन के सहयोग से संभव हुआ प्रोजेक्ट
एयरटेल ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल पुलिस के ट्रैफिक विभाग और हुगली नदी पुल आयुक्त के सहयोग से ही संभव हो पाई है। कंपनी के अनुसार, इस साझेदारी ने न सिर्फ तकनीकी चुनौतियों को आसान बनाया, बल्कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर डिजिटल सुविधाएं जोड़ने का रास्ता भी खोला।
यात्रियों के साथ आपात सेवाओं को भी मिलेगा फायदा
भारती एयरटेल (Airtel seamless Connectivity) के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीईओ अयान सरकार ने कहा कि इस व्यस्त मार्ग पर मजबूत नेटवर्क सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी बेहद जरूरी है। तेज और भरोसेमंद नेटवर्क से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संचार संभव हो सकेगा, जिससे रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा।

Read More: रेल नेटवर्क का विस्तार, पीएम मोदी ने बंगाल से दिखाई 4 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
पश्चिम बंगाल में नेटवर्क विस्तार की बड़ी तस्वीर
एयरटेल के मुताबिक, बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी (Airtel seamless Connectivity) के लिए कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में पश्चिम बंगाल में 5,250 से ज्यादा नई नेटवर्क साइटें स्थापित की हैं। इस विस्तार से न सिर्फ शहरों बल्कि कई अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी नेटवर्क क्वालिटी में सुधार हुआ है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5G का तेज विस्तार
एयरटेल ने सिर्फ पूर्वी भारत ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 5G नेटवर्क के विस्तार पर तेजी दिखाई है। कंपनी के अनुसार, दोनों राज्यों के 87 जिलों में 5G सेवाएं पहुंच चुकी हैं, जिससे करीब 3.60 करोड़ ग्राहक हाई-स्पीड नेटवर्क का सीधा लाभ उठा रहे हैं।
2400 नए इलाकों में पहुंचा 5G नेटवर्क
भारती एयरटेल के एमपी और छत्तीसगढ़ सर्कल के सीईओ रितेश अग्रवाल ने बताया कि बीते एक साल में कंपनी ने 2,400 से ज्यादा नए इलाकों में 5G नेटवर्क का विस्तार किया है। उनके मुताबिक, ये दोनों राज्य एयरटेल के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम हैं और यहां डिजिटल कनेक्टिविटी से विकास, स्टार्टअप्स और नई तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।
टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ी प्रतिस्पर्धा
विद्यासागर सेतु पर सीमलेस कनेक्टिविटी (Airtel seamless Connectivity) और बड़े पैमाने पर 5G विस्तार से यह साफ हो गया है कि एयरटेल अब केवल प्लान्स ही नहीं, बल्कि इन्फ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन के दम पर भी बाज़ार में बढ़त बनाना चाहती है। इस कदम से अन्य टेलीकॉम कंपनियों पर भी नेटवर्क क्वालिटी सुधारने का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।
खबरें और भी- फ्लाइट संकट की भारी कीमत, DGCA का इंडिगो पर अब तक का सबसे कड़ा एक्शन, 22 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना



