Airtel Music Subscription: अगर आप Airtel यूजर्स हैं तो आपके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण सूचना है, बात ये भी कि अपने सभी ग्राहकों को कंपनी भारत में Apple Music का बिलकुल मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रहा है। आपको बता दें कि फरवरी में एयरटेल ने एप्पल के साथ एक साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके अंतर्गत एयरटेल के वाई-फाई और पोस्टपेड के सभी यूजर्स के लिए Apple TV+ से लेकर म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस का मुफ्त में एक्सेस देना शुरू कर दिया गया था।
कंपनी ने इस ऑफर को अब एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स पर भी अपने यूजर्स के लिए लागू कर दिया है। इसका मतलब ये है कि आप Airtel Thanks ऐप की मदद से इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आईये इसके बारे में समझते हैं।
Airtel Music Subscription फ्री
आपको बता दें कि कुछ-कुछ Airtel प्रीपेड के उभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने Airtel Thanks के ऐप पर Apple Music का बिना किसी अधिक प्राइस के मिलने वाला एक बैनर देखा है। यहां से आप पुरे 6 महीने के लिए Apple Music के सब्सक्रिप्शन को फ्री में मुफ्त में ले सकते हैं।

लेकिन आपको ये भी बता दें कि अगर ये ऑफर एक बार समाप्त हो जाए और आप एयरटेल प्रीपेड यूजर म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सर्विस का प्रयोग जारी रखना चाहेंगे, तो आपको मंथली प्लान के लिए पैसे देने होंगे। यदि आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ रिचार्ज करना पड़ेगा, ऐसा करने के बाद आपको अपने Apple अकाउंट को लिंक करके Airtel Thanks ऐप से इसे फिर से रिडीम करना होगा।

Apple Music के प्लान के दाम ? (Airtel Music Subscription)
एप्पल म्यूजिक के 3 प्लान हैं इंडिविजुअल प्लान, फैमिली प्लान, Apple स्टूडेंट प्लान और इन सबके अलग-अलग दाम हैं जैसे:
- इंडिविजुअल प्लान – 119 रुपये पर-मंथ
- फैमिली प्लान 179 रुपये पर-मंथ
- Apple स्टूडेंट प्लान – 59 रुपये
Read More: Khait Parvat Story: क्यों कहते हैं उत्तराखंड को परियों का देश?



