Sanju Samson: IPL इतिहास के सबसे चर्चित ट्रेड में से एक बनने जा रहा सौदा फिलहाल अटक गया है। खबरों के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान और स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने फ्रेंचाइजी से अलग होने की इच्छा जताई है।
दरअसल केरल के 30 वर्षीय खिलाड़ी संजू सैमसन, जो RR के सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले, सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और सबसे सफल कप्तान हैं, उन्होंने मैनेजमेंट से या तो उन्हें ट्रेड करने या रिलीज करने का अनुरोध किया है।
अमेरिका में हुई CSK से मुलाकात
IPL 2025 के खत्म होने के बाद सैमसन reportedly अमेरिका में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और मैनेजमेंट से मिले। रिपोर्ट के अनुसार, पांच बार की IPL चैंपियन CSK उन्हें ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करना चाहती है, लेकिन यहां आकर मामला अटक गया।
RR की दो खिलाड़ी वाली मांग से अटका सौदा
चेन्नई, सैमसन को कैश-ओनली ट्रेड में लेने को तैयार है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स चाहती है कि इसके बदले CSK से दो खिलाड़ी उन्हें मिलें। इस शर्त के कारण फिलहाल यह हाई-प्रोफाइल डील आगे नहीं बढ़ पाई है।
SANJU SAMSON WANTS TO LEAVE RAJASTHAN ROYALS
– Sanju Samson has formally asked Rajasthan Royals to trade or release him. (Cricbuzz). pic.twitter.com/KygGhS3v36
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 7, 2025
रेस में KKR भी शामिल
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी Sanju Samson को लेने की इच्छुक है। 2012 में वे KKR टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, हालांकि तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बावजूद, खबरों के मुताबिक सैमसन CSK में जाने के लिए ज्यादा इच्छुक हैं। इसकी वजह माही यानी एमएस धोनी के साथ खेलने का मौका और CSK की स्थिर कप्तानी संरचना मानी जा रही है।
IPL 2026 की मेगा नीलामी में का जाना तय
अगर CSK और RR के बीच समझौता नहीं हुआ, तो IPL 2026 की मेगा नीलामी में सैमसन का जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में उनके लिए जबरदस्त बोली लग सकती है और उनका प्राइस टैग ₹18 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है।

IPL में Sanju Samson का अब तक का सफर
2013 में डेब्यू करने वाले सैमसन ने अब तक केवल राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेला है। उनकी कप्तानी में RR ने IPL 2022 का फाइनल खेला और अब तक 67 में से 33 मैच जीते।