By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rishabh Pant IPL 2025 : ‘दाम 27 करोड़ रन 27 भी नहीं, एक की कीमत 1 करोड़ 80 लाख…’ पंत को खरीद क्यों पछता रही लखनऊ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > खेल > Rishabh Pant IPL 2025 : ‘दाम 27 करोड़ रन 27 भी नहीं, एक की कीमत 1 करोड़ 80 लाख…’ पंत को खरीद क्यों पछता रही लखनऊ?
खेल

Rishabh Pant IPL 2025 : ‘दाम 27 करोड़ रन 27 भी नहीं, एक की कीमत 1 करोड़ 80 लाख…’ पंत को खरीद क्यों पछता रही लखनऊ?

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-04-05 11:42 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-04-05
Share
Rishabh Pant IPL 2025
Rishabh Pant IPL 2025 : 'Price 27 crores, runs not even 27, price of one is 1 crore 80 lakhs
SHARE

Rishabh Pant IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हराया। इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिस पर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। लेकिन पंत के इरादे कुछ और थे और आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर ने अपने दूसरे ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर यह साबित कर दिया कि लखनऊ के नवाबों के तेवर इस बार अलग हैं। ठाकुर ने शानदार शुरुआत दी, जिसे बाद में निकोलस पूरन ने अंजाम तक पहुंचाया। हालांकि, 27 करोड़ में खरीदे गए पंत का बल्ला फिर से खामोश रहा।

Rishabh Pant IPL 2025 : ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर उठे सवाल
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ की भारी बोली में खरीदा, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। इस बोली को लेकर कई सवाल उठे थे कि क्या पंत इस कीमत के लायक हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 के शुरुआती दो मैचों में पंत का बल्ला बिल्कुल नहीं चला है। दोनों मैचों में जहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान था, पंत केवल 15 रन बना सके। पहले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जबकि दूसरे मैच में 15 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।

राजीव गांधी स्टेडियम में जहां अधिकांश बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर था, पंत का स्ट्राइक रेट मुश्किल से 100 तक पहुंच पाया। इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पंत को 27 करोड़ में खरीदना सही फैसला था।

Rishabh Pant IPL 2025 : पंत के एक रन की कीमत 1 करोड़ 80 लाख
अब तक के प्रदर्शन के आधार पर, पंत के एक रन की कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये हो गई है। हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ मैच में लखनऊ ने जीत दर्ज की, लेकिन पंत की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही सवालों के घेरे में हैं। पंत ने मैच के दौरान एक लंबा छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद वह जल्दी आउट हो गए और टीम को संकट में छोड़कर पवेलियन लौट गए।

Rishabh Pant IPL 2025 : पंत बोले- टीम की जीत पर संतोष
मैच के बाद पंत ने कहा, “बड़ी राहत की बात है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम हमेशा प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह जीतने पर बहुत ज़्यादा उत्साहित होने और हारने पर बहुत ज़्यादा निराश होने की बात नहीं है। हम बेकाबू चीज़ों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते, जैसा मेरे मेंटर ने कहा, कि नियंत्रित करने वाली चीज़ों पर ध्यान दें, और मैंने वही किया। प्रिंस ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसे देखकर अच्छा लगा और ठाकुर ने भी वाकई अच्छा प्रदर्शन किया। हम अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन जीत हासिल करके खुश हैं।”

हालांकि पंत का प्रदर्शन अभी तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन टीम की जीत में उनका नेतृत्व अहम साबित हुआ। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में पंत का बल्ला लखनऊ के लिए कितनी तेजी से रन बनाता है।

You Might Also Like

T20 World Cup 2026: 76 रन की हार ने बढ़ाई मुश्किलें, सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने कड़े समीकरण

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को दिया लग्जरी तोहफा, एक्स-वाइफ नतासा स्टेनकोविक को भी दिया सरप्राइज

Sports News: अहमदाबाद में ‘ब्लैक पिच’ का दांव, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की बड़ी चाल

Shikhar Dhawan Marriage: टीम इंडिया के ‘गब्बर’ ने रचाई शादी, Sophie Shine संग लिए सात फेरे

India vs Pakistan 2026: भारत-पाक मैच के बाद बड़ा खुलासा! नो-हैंडशेक विवाद की अंदरूनी कहानी आई सामने

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Rashmika Mandanna Wedding Functions
मनोरंजन

‘VIROSH’ वेडिंग का काउंटडाउन शुरू, प्री-वेडिंग रिचुअल्स की झलक आई सामने

Rupam Rupam 2026-02-24
Celebrity News: तिहाड़ से रिहा राजपाल यादव ने कैदियों के लिए मुख्यमंत्री से की खास गुजारिश
APJ Abdul Kalam Quotes: एपीजे अब्दुल कलाम के ये 10 प्रेरणादायी विचार बदल देंगे आपकी सोच, सफलता खुद आएगी आपके पास
Super 8 Qualification: सुपर 8 की जंग के बीच 2028 के लिए 8 टीमों ने पक्का किया स्थान
Raja Shivaji First Look: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर पर विकी कौशल ने दिया रिएक्शन, बोले- ‘आबासाहेब’
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?