IND vs Pak Ishan Kishan 77m six: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन ने अपने तूफानी अंदाज से मैच का रुख ही बदल दिया। शुरुआत से ही आक्रामक मूड में दिखे ईशान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में ऐसा वार किया, जिसने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।
ईशान किशन ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर 77 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का जड़कर न सिर्फ रन गति बढ़ाई, बल्कि पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज का आत्मविश्वास भी हिला दिया। उनकी 40 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में ही हमला
मुकाबले की शुरुआत में ही ईशान किशन ने साफ कर दिया कि वह रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक क्रिकेट खेलने आए हैं। जैसे ही शाहीन अफरीदी अपने स्पेल का पहला ओवर लेकर आए, ईशान ने बिना समय गंवाए हमला बोल दिया। तिलक वर्मा के साथ मिलकर उन्होंने इस ओवर में 17 रन बटोरे, जिसमें 2 चौके और एक शानदार 77 मीटर लंबा छक्का शामिल रहा। इस छक्के ने मैच का टोन सेट कर दिया और पाकिस्तान की गेंदबाजी रणनीति को झटका दिया। (IND vs Pak Ishan Kishan 77m six)
कप्तान ने क्यों रोका शाहीन को?
ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी का असर इतना ज्यादा था कि पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने लंबे समय तक शाहीन अफरीदी को दोबारा गेंदबाजी नहीं सौंपी।भारत के खिलाफ मुकाबले में शाहीन ने सिर्फ 2 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 31 रन खर्च किए। यह दिखाता है कि ईशान की बल्लेबाजी ने पाकिस्तान की गेंदबाजी योजनाओं को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। (IND vs Pak Ishan Kishan 77m six)
बारिश बिगाड़ेगी IND vs PAK का खेल? कोलंबो में मौसम बना विलेन
भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 175 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर बन गया। ईशान किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे ने 27 और तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। (IND vs Pak Ishan Kishan 77m six)
पाकिस्तान की गेंदबाजी में सैम अयूब चमके
हालांकि पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिला, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। (IND vs Pak Ishan Kishan 77m six)



