By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: IPL 2026: बीसीसीआई का बड़ा फैसला! केकेआर से बाहर हुआ बांग्लादेशी क्रिकेटर, देवकीनंदन महाराज ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > खेल > IPL 2026: बीसीसीआई का बड़ा फैसला! केकेआर से बाहर हुआ बांग्लादेशी क्रिकेटर, देवकीनंदन महाराज ने जताया आभार
खेल

IPL 2026: बीसीसीआई का बड़ा फैसला! केकेआर से बाहर हुआ बांग्लादेशी क्रिकेटर, देवकीनंदन महाराज ने जताया आभार

Kannu
Last updated: 2026-01-05 1:11 पूर्वाह्न
Kannu Published 2026-01-05
Share
Devkinandan Maharaj statement
Devkinandan Maharaj statement : आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट और आस्था से जुड़ा एक बड़ा फैसला सामने आया है।
SHARE

Devkinandan Maharaj statement : आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट और आस्था से जुड़ा एक बड़ा फैसला सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम को बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने के निर्देश दिए जाने पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का सम्मान बताया है।देवकीनंदन महाराज का कहना है कि यह निर्णय केवल क्रिकेट से जुड़ा नहीं, बल्कि उन हिंदुओं की पीड़ा से जुड़ा है, जो बांग्लादेश में लगातार अत्याचारों का सामना कर रहे हैं।
देवकीनंदन महाराज ने कहा कि बीसीसीआई ने समय रहते सही फैसला लिया और यह दिखाया कि भारत में सनातन समाज की भावनाओं को गंभीरता से सुना जाता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय एक सख्त संदेश है कि मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

READ MORE:  महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, ‘गंगा रसोई’ के जरिए घर से रोजगार की राह आसान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बना विरोध की वजह – Devkinandan Thakur Statement

  1. देवकीनंदन महाराज ने बताया कि हाल के महीनों में बांग्लादेश से हिंदुओं पर अत्याचार की कई चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं। कहीं हिंदु युवक की हत्या कर शव को जलाने की खबर आई, तो कहीं छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ हिंसा व दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से देशभर में हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है।महाराज ने कहा कि जब पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय सुरक्षित नहीं है, तब वहां के किसी खिलाड़ी को भारत की प्रतिष्ठित आईपीएल लीग में खेलाना कई लोगों की भावनाओं को आहत करता है। उनका कहना था कि यह विरोध किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत चरित्र या खेल क्षमता के खिलाफ नहीं, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों के विरोध में था।

मुहिम बनकर उभरा विरोध, देशभर से मिला समर्थन

देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने बीते सप्ताह मुंबई में कथा के दौरान इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाया था। इसके बाद यह विषय तेजी से चर्चा में आ गया। उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल किए जाने का विरोध करते हुए एक मुहिम शुरू की, जिसे देशभर के हिंदू संगठनों और सनातनियों का समर्थन मिला।

कई संगठनों ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाई और यहां तक कि मैचों के बहिष्कार की भी बात कही गई। देखते ही देखते यह मुद्दा केवल खेल तक सीमित न रहकर सामाजिक और धार्मिक संवेदनाओं से जुड़ गया।

READ MORE: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी एंगल पर कांग्रेस का जोर, सीबीआई जांच की मांग को लेकर पैदल मार्च

बीसीसीआई के फैसले का स्वागत

शनिवार को बेंगलुरु में कथा से पूर्व BCCI के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि सरकार और BCCI ने सनातन समाज की भावनाओं को समझा है। उन्होंने कहा कि जब कोई देश अपने यहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहा हो, तो ऐसे देश को कड़ा संदेश दिया जाना जरूरी है। महाराज ने कहा कि यह फैसला भविष्य में भी ऐसे मामलों में एक उदाहरण बनेगा और यह दर्शाएगा कि भारत केवल खेल ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता देता है।

केकेआर प्रबंधन पर जताई नाराजगी

देवकीनंदन महाराज ने KKR टीम के मालिक और अभिनेता शाहरुख खान के रवैये पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केकेआर के पास मौका था कि वह बीसीसीआई से पहले खुद ही फैसला लेकर पीड़ित हिंदुओं के साथ खड़े होते। लेकिन टीम प्रबंधन ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी खिलाड़ी के खिलाफ नहीं था। पहले भी बांग्लादेशी क्रिकेटर भारत में खेलते रहे हैं, लेकिन मौजूदा हालात में संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक था। उनका कहना था कि करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

सनातन समाज की आवाज बताया निर्णय

देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने अंत में कहा कि BCCI का यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि सनातन समाज की आवाज को सम्मान देने जैसा है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाएगा और पीड़ितों के साथ खड़े होने का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचेगा।

You Might Also Like

IPL 2026: क्या अभिषेक शर्मा बनेंगे हैदराबाद के नए कप्तान? पैट कमिंस की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या-गंभीर, भगवान गणेश से लिया जीत का आशीर्वाद

SPL 2026: मैदान पर चौकों-छक्कों के बीच गूंजे जयकारे और नायकों ने रचा इतिहास!

स्टेडियम से ऑक्शन टेबल तक… क्यों ‘नेशनल क्रश’ बनी Kaviya Maran, जानिए उनकी असली ताकत

विराट-रोहित का विदेशों में जबरदस्त क्रेज, BCCI से इन 5 देशों ने की ‘स्पेशल रिक्वेस्ट’!

TAGGED:Bangladesh Hindu IssueBCCICricket News IndiaDevkinandan MaharajIPL 2026IPL ControversyKKRMustafizur RahmanSanatan Dharma
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uri Sector Encounter
राष्ट्रीय

Uri Sector Encounter: उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Manisha Manisha 2026-03-15
Delhi Monsoon Problem: जलभराव से जूझती दिल्ली को राहत, CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
Hormuz Strait Indian Ships: क्या भारत को मिल रही है खास अनुमति? जयशंकर बोले—ईरान से कोई ‘ब्लैंकेट डील’ नहीं
Airline Passenger Rights: हवाई यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, नई गाइडलाइन से सफर होगा और आसान
श्रद्धा कपूर इस साल करेंगी शादी? राहुल मोदी संग रिश्ते पर मौसी ने तोड़ी चुप्पी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?