By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rajasthan Budget Criticism: राजस्थान बजट पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोले – ‘डबल इंजन’ सरकार ने उम्मीदों पर फेरा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राजस्थान > Rajasthan Budget Criticism: राजस्थान बजट पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोले – ‘डबल इंजन’ सरकार ने उम्मीदों पर फेरा पानी
राजस्थान

Rajasthan Budget Criticism: राजस्थान बजट पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोले – ‘डबल इंजन’ सरकार ने उम्मीदों पर फेरा पानी

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-02-12 10:45 पूर्वाह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-02-12
Share
Rajasthan Budget Criticism
Rajasthan Budget Criticism: राजस्थान बजट पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोले - ‘डबल इंजन’ सरकार ने उम्मीदों पर फेरा पानी
SHARE

Rajasthan Budget Criticism: राजस्थान विधानसभा में 11 फरवरी को पेश किए गए राज्य बजट (Rajasthan Budget Criticism) को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार के बजट को ‘निराशाजनक’ और ‘जनविरोधी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता पर डबल इंजन सरकार का दोहरा प्रहार है। पायलट ने आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में राजस्थान की अनदेखी की और अब राज्य सरकार ने अपने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों को तोड़ दिया है।

Contents
स्कूल सुरक्षा पर सरकार घिरीवित्तीय कुप्रबंधन और बढ़ता कर्जकागजों तक सीमित बड़ी घोषणाएंकिसान और गरीबों के मुद्दे पर हमलाउद्योग और पर्यावरण पर सवालपारदर्शिता पर उठे सवालराजनीतिक संदेश साफ

स्कूल सुरक्षा पर सरकार घिरी

सचिन पायलट ने झालावाड़ के एक स्कूल में हुए हादसे का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी और सरकार ने हलफनामे में स्वीकार किया था कि प्रदेश की स्कूलों की मरम्मत के लिए लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसके बावजूद बजट में स्कूल मरम्मत के लिए केवल 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। पायलट ने इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ समझौता बताते हुए कहा कि सरकार ने बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेलने का काम किया है।

Read More: युवाओं के लिए स्वरोज़गार योजना से लेकर सड़क और बुनियादी ढांचे में निवेश तक, जानें राजस्थान बजट में क्या कुछ रहा

वित्तीय कुप्रबंधन और बढ़ता कर्ज

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राजस्व घाटा बढ़ा है और अब कर्ज का बोझ और बढ़ेगा। इससे महंगाई पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शब्दों के मायाजाल से अपनी दो वर्षों की नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है। पायलट ने कहा कि पिछले बजट (Rajasthan Budget Criticism) की तरह इस बार भी घोषणाएं धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही हैं।

कागजों तक सीमित बड़ी घोषणाएं

पायलट ने हाई टेक सिटी, आईटी सिटी और एयरो सिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये योजनाएं अब तक केवल कागजों में ही सीमित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले बजट (Rajasthan Budget Criticism) में की गई घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट सरकार सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। पायलट ने कहा कि चार लाख नौकरियां देने का वादा अधूरा है और निजी क्षेत्र में रोजगार के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जा रहे। इससे सरकार की मंशा और कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं।

किसान और गरीबों के मुद्दे पर हमला

सचिन पायलट ने किसानों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नहरी क्षेत्रों में फार्म पोंड की सब्सिडी पिछले दो साल से बंद है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी न करने को उन्होंने गरीबों के साथ अन्याय बताया। पायलट का कहना है कि बजट (Rajasthan Budget Criticism) में कमजोर वर्गों के लिए कोई ठोस राहत नहीं दिखाई देती।

उद्योग और पर्यावरण पर सवाल

पायलट ने बजट में औद्योगिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण की कमी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग पर अमेरिकी टैरिफ के संभावित प्रभाव को लेकर कोई स्पष्ट रणनीति नजर नहीं आती। इसके अलावा सोलर पार्क परियोजनाओं के बीच राज्यवृक्ष खेजड़ी के संरक्षण पर भी सरकार की नीति अस्पष्ट बताई गई। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

पारदर्शिता पर उठे सवाल

राइजिंग राजस्थान निवेश कार्यक्रम (Rajasthan Budget Criticism) की वास्तविकता और जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से फंड की स्थिति को लेकर भी पायलट ने सरकार पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि निवेश और फंडिंग के आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं, तो जनता के सामने सच्चाई रखनी चाहिए।

राजनीतिक संदेश साफ

सचिन पायलट का यह बयान केवल बजट (Rajasthan Budget Criticism) आलोचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले राजनीतिक संघर्ष का संकेत भी देता है। उन्होंने साफ कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता और सरकार को अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करना चाहिए। राजस्थान की सियासत में बजट को लेकर यह टकराव आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रहा है।

Also Read:  साध्वी प्रेम बाईसा की मौत -रहस्य, सवाल और न्याय की तलाश, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, विसरा रिपोर्ट पर टिकी पूरी जांच

You Might Also Like

राजस्थान के जालोर में जल संकट का समाधान, बजट में 5,900 करोड़ की बड़ी सौगात

Rajasthan Budget 2026-27: युवाओं के लिए स्वरोज़गार योजना से लेकर सड़क और बुनियादी ढांचे में निवेश तक, जानें राजस्थान बजट में क्या कुछ रहा

McDonald Food Safety Action: जयपुर में मैकडॉनल्ड्स पर बड़ी कार्रवाई, घटिया और विषाक्त तेल में बन रही थीं फ्रेंच फ्राइज

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत -रहस्य, सवाल और न्याय की तलाश, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, विसरा रिपोर्ट पर टिकी पूरी जांच

Kota Incident: कोटा में बड़ा हादसा! अचानक गिरी दो मंजिला इमारत, मलबे में फंसे 9 लोग, रेस्क्यू जारी

TAGGED:BJP RajasthanBudget DebateCongressFarmers IssuesRajasthan AssemblyRajasthan BudgetRajasthan Budget CriticismSachin PilotSocial SecurityState PoliticsUnemployment
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Untitled design 20260211 223708 0000
जॉब

UP Jobs: UP में 1.5 लाख नई सरकारी नौकरियां! जानिए कौन-कौन से विभाग देंगे बड़े मौके

Kannu Kannu 2026-02-11
BMC Mayor Deputy Mayor 2026: BMC में सत्ता की तस्वीर साफ, ऋतु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: स्टारडम काम नहीं आया, चेक बाउंस केस में अभिनेता राजपाल यादव ने किया तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण
UP News: लापता सब-इंस्पेक्टर की मौत का सच अभी अनसुलझा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल सकता राज
राजस्थान के जालोर में जल संकट का समाधान, बजट में 5,900 करोड़ की बड़ी सौगात
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?