Wayanad By Election Result 2024 : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चालू है। शुरुआती रुझानों में प्रियंका गांधी को बढ़त मिलती नजर आ रहा है। जबकि जीत का दावा कर रही बीजेपी पीछे चल रही है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, प्रियंका गांधी 1.5 लाख से आगे चल रही है। प्रियंका गांधी के बाद दूसरे स्थान पर सीपीआई के सीनियर नेता सत्यन मोकेरी हैं जो लगभग 65,000 वोटों के साथ पीछे हैं। वहीं बीजेपी की नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर हैं जिन्हें लगभग 35,000 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि इस सीट पर कुल 16 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमा रहे है। लेकिन प्रियंका गांधी की बढ़त ने मुकाबले को एकतरफा कर दिया है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से जीत दर्ज कर अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखी थी। लेकिन अमेठी में उन्हें हार मिली थी। जिसके बाद 2024 में उन्होंने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने रायबरेली को अपनी सीट के रूप में चुना और वायनाड से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।



