UP BY-Election 2024 : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर कल यानी बुधवार को मतदान हुआ था। जिन नौ सीटों पर मतदान हुआ, उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, मैनपुर की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल थी। लेकिन इन नौ सीटों में से चार पर दोबारा मतदान कराए जाने की मांग समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने की है। जिसमें मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ और कटहरी शामिल है।
UP BY-Election 2024 : चुनाव आयोग के सामने रखी दोबारा मतदान कराने की मांग
रामगोपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव समाजवादी पार्टी और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच थे न की सपा और बीजेपी के बीच। जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ और कटहरी में किया, वह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। ज्यादती तो हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं हैं। मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक की नोक पर मत डालने से रोका गया। ये चुनाव रद्द हों और दुबारा चुनाव अर्ध सैनिक बलों की देख रेख में होने चाहिए।



