By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rajnath Singh Birthday: हर किरदार में अव्वल नेता रहे राजनाथ सिंह, पढ़े कैसे निभाई राजनीति में बहुआयामी भूमिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राजनीति > Rajnath Singh Birthday: हर किरदार में अव्वल नेता रहे राजनाथ सिंह, पढ़े कैसे निभाई राजनीति में बहुआयामी भूमिका
राजनीति

Rajnath Singh Birthday: हर किरदार में अव्वल नेता रहे राजनाथ सिंह, पढ़े कैसे निभाई राजनीति में बहुआयामी भूमिका

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-10 2:10 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-07-10
Share
Rajnath Singh Birthday
Rajnath Singh Birthday: Rajnath Singh was a top leader in every role
SHARE

Rajnath Singh Birthday: शेर दिल नेता, देश की शान और भारत की जान माने जाते है राजनाथ सिंह. कोई नहीं जानता था कि सेना में जाने का सपना देखने वाला एक बच्‍चा, बड़ा होकर देश का रक्षामंत्री बनेगा… राजनाथ सिंह की पहचान एक ऐसे नेता के रुप में की जाती है जो शांत मुस्कान, आंखों में दृढ़ता की चमक और व्यक्तित्व में गजब की सादगी रखते है। जो केवल ना एक नेता है बल्कि देश की जनता के लिए विचार भी ऐसा रखते है जो संस्कारों से जुड़ा है और सिद्धांतों पर टिका है।

Contents
Rajnath Singh Birthday: गांव से दिल्ली तक का अभूतपूर्व सफरRajnath Singh Birthday: विचारधारा से जुड़ाव और राजनीति में प्रवेशRajnath Singh Birthday: युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और संगठन के स्तंभRajnath Singh Birthday: अटल सरकार में अहम जिम्मेदारियाँRajnath Singh Birthday: किसान हितैषी नीतियों के सूत्रधारRajnath Singh Birthday: महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिकासंवाद, सिद्धांत और सादगी के प्रतीक

Rajnath Singh Birthday: गांव से दिल्ली तक का अभूतपूर्व सफर

10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक छोटे से गांव भभौरा में किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने अपने जीवन के पहले सबक खेतों और गांव की पाठशाला से सीखे। माता-पिता से मिले संस्कार, श्रम और सादगी की विरासत को उन्होंने अपने जीवन का मूल बना लिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में M.Sc. करने के बाद वे मिर्जापुर के K.B. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिजिक्स के लेक्चरर बने। लेकिन शिक्षा तक उनका योगदान सीमित नहीं रहा, उन्होंने जीवन मूल्यों और विचारधारा को भी पढ़ाया और जिया।

मोदी राजनाथ सिंह
 मोदी राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Birthday: विचारधारा से जुड़ाव और राजनीति में प्रवेश

13 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ने के बाद, राजनाथ सिंह ने 1969 से 1971 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया। 1974 में जनसंघ से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 1975 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए। 1977 में पहली बार विधायक बने और तब से देश की राजनीति में उनका कद लगातार बढ़ता गया।

Rajnath Singh Birthday: युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और संगठन के स्तंभ

वर्ष 1983 में भाजपा के प्रदेश महासचिव और फिर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने। इस दौरान उन्होंने “बेरोजगारी के कारण और समाधान” विषय पर पुस्तक भी लिखी। 1991 में उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री बने, जहां उनके एंटी-नकल कानून और वैदिक गणित जैसे फैसलों ने शिक्षा क्षेत्र में नई दिशा दी।

Rajnath Singh Birthday: अटल सरकार में अहम जिम्मेदारियाँ

1999 में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे डेवलपमेंट प्रोग्राम (NHDP) को उन्होंने जमीन पर उतारा। 2000 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया, देश के सबसे बड़े राज्य की बागडोर उन्होंने पूरी निष्ठा से संभाली।

अटल सरकार
अटल सरकार

Rajnath Singh Birthday: किसान हितैषी नीतियों के सूत्रधार

2003 में कृषि मंत्री के रूप में किसान कॉल सेंटर और फार्म इनकम इंश्योरेंस योजना जैसी योजनाओं की शुरुआत की, जो किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हुईं। 2014 में गृह मंत्री और 2019 में रक्षामंत्री बनने के बाद उन्होंने आंतरिक और बाह्य सुरक्षा दोनों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव रखी 200 से अधिक रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाकर उनके देश में निर्माण की दिशा में कदम उठाए।

Rajnath Singh Birthday: महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका

राजनाथ सिंह महिलाओं को सेना में समान अवसर दिलाने के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्होंने सैन्य पुलिस में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत की और SSC महिला अधिकारियों के कार्यकाल को 10 से बढ़ाकर 14 साल किया।

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

संवाद, सिद्धांत और सादगी के प्रतीक

राजनाथ सिंह की राजनीति संवाद और सिद्धांतों पर आधारित है। वे मानते हैं कि विश्वसनीयता ही राजनीति की सबसे बड़ी पूंजी है। भारतीय संस्कृति से जुड़े मूल्यों को वे आधुनिक भारत की नींव मानते हैं और युवाओं को सांस्कृतिक जागरूकता से जोड़ने में विश्वास रखते हैं। चाहे छात्र हों, शिक्षक, संगठनकर्ता, मुख्यमंत्री, या फिर मंत्री — हर भूमिका में राजनाथ सिंह ने खुद को साबित किया है। वे लगातार तीसरी बार लखनऊ से सांसद हैं और जनता से जुड़े रहने की मिसाल हैं।

 

यह भी पढ़े:- Saif Ali Khan पर गिरा दुखों का पहाड़, 15000 करोड़ की संपत्ति पर लटका तलवार

You Might Also Like

UP Politics: UP BJP का बड़ा एक्शन प्लान, 11 जिलों में नए चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी

UP Assembly: ‘कहां का कुत्ता ले आए…’ यूपी विधानसभा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी रोबोट पर हंगामा

AI Summit Protest: AI समिट के मंच पर सियासी संग्राम, भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राजनाथ सिंह का तीखा पलटवार

Robot Dog Controversy: यह तकनीक नहीं, तमाशा है… रोबोट विवाद पर राहुल गांधी का बयान

Congress Bhupen Bora to Join BJP: असम की राजनीति में बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट,’ भूपेन बोरा की बीजेपी में एंट्री तय, हिमंता बोले-‘यह घर वापसी’

TAGGED:RajnathRajnath SinghRajnath Singh Birthdayकिसानचंदौली जिलेरक्षामंत्रीरक्षामंत्री राजनाथ सिंहराजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Rashmika and Vijay
बॉलीवुडमनोरंजन

Rashmika-Vijay: रश्मिका और विजय की शादी ने तोड़ा वेडिंग पोस्ट रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर मिले 17 मिलियन लाइक्स

Rupam Rupam 2026-02-27
Modi 100 Million Instagram: डिजिटल दुनिया में मोदी का जलवा, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार, दुनिया के पहले मौजूदा PM बने
Lunar Eclipse 2026: 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, होली पर असर, जानें समय, सूतक काल और सावधानियां
Yogi Adityanath News: योगी सरकार का बड़ा ऐलान! अवनीश अवस्थी अब 2027 तक मुख्य सलाहकार
Uttarakhand Elections 2027: कांग्रेस ‘मेहनती और जिताऊ’ चेहरों पर लगाएगी दांव, टिकट से पहले होगा सर्वे
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?