Parliament : संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत कल यानी 25 नवंबर से हो गई है। आज चालू सत्र का दूसरा दिन है साथ ही संविधान दिवस। इस खास मौके पर संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। यहीं नहीं इस खास मौके पर संविधान के निर्माण और इसकी ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जानी है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद के दोनों सदन के सदस्य मौजूद रहेंगे।
Parliament : लोकसभा स्पीकर ने दी संविधान दिवस की बधाई
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए X पर पोस्ट कर लिखा है कि साढ़े सात दशकों में हमारा संविधान सच्चे अर्थों में लोकतांत्रिक संविधान सिद्ध हुआ है। 26 नवंबर 1949, वह ऐतिहासिक दिन जब भारत के लोगों की प्रतिनिधि – संविधान सभा – ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया। इन साढ़े सात दशकों में हमारा संविधान सच्चे अर्थों में एक लोकतांत्रिक संविधान सिद्ध हुआ है। हमने राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ सामाजिक – आर्थिक स्वाधीनता की दिशा में अनेक आयाम हासिल किए हैं। संविधान अंगीकरण के 75 गौरवशाली वर्ष सभी भारतीयों के लिए एक अनुपम उपलब्धि है।
भारत के संविधान ने राष्ट्र को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मार्गदर्शक सिद्धांत दिए। मौलिक अधिकारों के रूप में नागरिकों को उनकी आकांक्षाओं का स्वराज्य दिया तथा कर्तव्यों को समाहित करते हुए राष्ट्र के प्रति निष्ठावान नागरिक तैयार करने की भूमिका निर्वहन की। राज्य के नीति निदेशक तत्वों के द्वारा हमारे संविधान ने शासन का मार्गदर्शन किया। आज संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को मेरी अनेक शुभकामनाएं। इस अवसर पर भारत के संविधान निर्माण के सूत्रधार मनीषियों को कोटि-कोटि नमन।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-video-of-drunken-soldier-dancing-goes-viral-when-will-captain-saheb-take-action/



