One Nation One Election News : केंद्रीय कैबिनेट ने बीते दिन गुरुवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ योजना को मंजूरी देकर लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराने के रास्ते को साफ कर दिया है। लेकिन कैबिनेट के इस फैसले से नाराज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे ‘अव्यावहारिक और अलोकतांत्रिक’ बताया है।
One Nation One Election News : X पर अखिलेश ने क्या लिखा ?
सपा चीफ अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि ‘‘एक देश, एक चुनाव सही मायनों में एक अव्यावहारिक ही नहीं अलोकतांत्रिक व्यवस्था भी है क्योंकि कभी-कभी सरकारें अपनी समयावधि के बीच में भी अस्थिर हो जाती हैं तो क्या वहां की जनता बिना लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के रहेगी। इसके लिए संवैधानिक रूप से चुनी गयी सरकारों को बीच में ही भंग करना होगा, जो जनमत का अपमान होगा।’’
One Nation One Election News : एक छलावा है एक देश और एक चुनाव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर तंज करते हुए लिखा कि दरअसल ‘एक देश, एक चुनाव’ लोकतंत्र के खिलाफ, एकतंत्री सोच का बहुत बड़ा षड्यंत्र है। जो चाहता है कि एक साथ ही पूरे देश पर कब्जा कर लिया जाए। इससे चुनाव एक दिखावटी प्रक्रिया बनकर रह जाएगा। जो सरकार बारिश, पानी, त्योहार, नहान के नाम पर चुनावों को टाल देती है वो एक साथ चुनाव कराने का दावा कैसे कर सकती है। एक देश, एक चुनाव एक छलावा है, जिसके मूल कारण में एकाधिकार की अलोकतांत्रिक मंशा काम कर रही है। ये चुनावी व्यवस्था के सामूहिक अपहरण की साजिश है।
One Nation One Election News : विपक्षी दल क्यों जाता रहे चिंता
गौरतलब है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ योजना को लेकर विपक्ष के कई नेता चिंता जता रहे है। कुछ दलों का कहना है कि इससे क्षेत्रीय दलों को नुकसान होगा। केंद्र में सत्तारूढ़ दल को इससे फायदा होगा। तो कुछ कह रहे है कि संविधान में संशोधन करने के लिए कई राज्यों की सहमति जरूरी होगी। यह एक बड़ी चुनौती होगी। फिर भी, सरकार इस योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में इस पर और चर्चा होगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-assembly-election-will-you-send-or-fight-congress-increased-kejriwals-tension-by-giving-ticket-to-sheila-dikshits-son-sandeep-dikshit/



