Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच आशा और ममता वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक अहम और बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने आशा और ममता वर्कर्स को मिल रहे राशि को बढ़ा दिया है।
बिहार में चुनाव को लेकर गरमा-गरमी जारी है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। ऐसे में बिहार सरकार ने जनता को लुभाने के लिए एक बहुत बड़ा एलान किया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने वालों को मिलेगा सम्मान: Nitish Kumar
आज बुधवार 30 जुलाई को Nitish Kumar ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि 2005 में सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर किया है, जिसमे आशा और ममता कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। इस योगदान को ध्यान में रखते हुए, बिहार सरकार उन्हें सम्मान देने का फैसला लिया है।
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 27, 2025
आशा और ममता वर्कर्स को मिला बड़ा तोहफा
आशा कार्यकर्ताओं को अभी 1 हजार मिलता है, लेकिन अब उन्हें 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा ममता कार्यकर्ताओं को फिलहाल प्रति प्रसव 300 रुपए दिए जाते हैं, जो कि अब 600 रुपए की दिए जाएंगे।
आशा- ममता वर्कर्स का क्या है कार्य ?
बिहार में स्थानीय महिलाओं को आशा वर्कर्स बनाया जाता है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के तहत उन्हें स्वास्थ्य कर्मी बनाया जाता है। इनका कार्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों का देखभाल करना होता है। साथ ही टीकाकरण और परिवार नियोजन की जानकारी देना और डाटा और रिकॉर्ड प्रबंधन का भी काम करती हैं।

ममता वर्कर्स का कार्य ज्यादातर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जुड़ा हुआ होता है। यह स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं देती हैं।
Read More Updates