Maharashtra News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उनके साथ डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे। चर्चा है कि कुछ देर में सरकारी सह्याद्री गेस्ट हाउस पर तीनों नेता एक प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।
Maharashtra News : शिंदे रहेंगे कार्यवाहक CM
आपको बता दें कि विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। अभी तक नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय नहीं हुई है। जब तक शिंदे ही कार्यवाहक CM बने रहेंगे।
वहीं दूसरी तरफ राजनीति गलियारे में चर्चा है कि नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल किया गया है। आज ही उनके नाम का आधिकारिक ऐलान भी किया जा सकता है। बता दें इस बार भी नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे।



