Noida : सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। सपाई मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भड़क गये और मौलाना को थप्पड़ मार दिया।
Noida: टीवी शो के दौरान गुस्साए सपाई
घटना की शुरुआत तब हो गई, जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर गलत टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक में डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक मर्यादाओं के बिल्कुल खिलाफ है। इस बयान की वजह से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला दिया।

Noida: मौलाना को थप्पड़ मारने वाला कौन है?
नोएडा के सपा कार्यकर्ता मोहित नागर और उनके साथ कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहित नागर वर्तमान में समाजवादी पार्टी की छात्रसभा विंग का गौतमबुद्धनगर से जिला अध्यक्ष है। लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत की थी।
#SamajwadiParty #MaulanaSajidRashidi #noidakhabar @samajwadiparty @yadavakhilesh
@dimpleyadav
मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा है. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भिड़ गए उनके कार्यकर्ता pic.twitter.com/mY3p9YQ5ov
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 30, 2025
Noida: इस पर मौलाना का बयान
रशीदी का कहना है कि उनका कहने का मतलब किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से नहीं था। आम भाषा में भी अगर लोग छोटे कपड़े पहनते हैं तो उन्हें इसी तरह बोला जाता है। बस थोड़ा ध्यान रखा जाए। मौलाना ने यह भी बताया कि उनके पास तब से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं और मारने की धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा कि आगे देखो तुम्हारे साथ क्या करते हैं। मौलाना ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कर, सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।
लेखक : आँचल पांडेय
यह भी पढ़े :Ghaziabad News : खुशी के आंसुओं के साथ जिलाधिकारी को दी गई विदाई, कार्यकाल को किया जाएगा याद



