Noida News : ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा और यात्रा में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस सड़क के पुनर्निर्माण को शीघ्र किया जाए और गुणवत्ता मानकों के मुताबकि, सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि यदि सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया जाता है, तो वे और अधिक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Noida News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, पीडब्लूडी कनरसा से जुनेदपुर तक सड़क का पुनर्निर्माण करा रहा है। संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर का कहना है कि इस निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। नई बनी सड़क एक ही दिन में उखड़ने लगी है। कई वर्षों बाद इस सड़क का निर्माण हुआ है। दिनेश नागर का कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदार ने मिलकर भ्रष्टाचार किया है। ग्रामीण इस मामले में जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

प्रदर्शन में धीरज नागर, कमल नागर, आदेश पहलवान, नबाब सिंह, संजय नागर, पवन बीडीसी, नितिन, रितिक नागर, सुशील और मटोल समेत कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/largest-om-the-worlds-largest-om-will-be-built-in-this-city-of-up-it-will-be-visible-even-from-space/



