Noida News : नोएडा थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सुनियोजित तरीके से घरो में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर इनके पास से 02 तमंचे, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजीत, अरुण और शोएब के रुप में हुई है। जो मिलकर दिल्ली नोएडा उत्तराखंड में लोगों को टारगेट करते थे। 4 फरवरी को ये तीनों आई-20 कार से सेक्टर-62 आए। यहां हरजीत और शोएब ने मिलकर एक बाइक चोरी की। 5 फरवरी को मयूर विहार फेज-3 में चेन लूटी। जिसे गिरवी रख कर 90 हजार रुपए लिए।
Noida News : योजना बनाकर करते है चोरी
पुलिस के अनुसार, ये तीनों मिलकर उत्तराखंड में एक परिवार के यहां चोरी की योजना बना रहे थे। जिसके यहां 2 करोड़ रुपए का मॉल होने की संभावना थी। इस बीच पुलिस थाना सेक्टर-58 पुलिस को तीनों की जानकारी मिली। पुलिस ने जयपुरिया चौराहा सेक्टर-62 पर चैकिंग शुरू की। इस बीच दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर आते दिखे। इशारा मिलते ही पुलिस ने सामने से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर वो भागने लगे। पुलिस ने उनका लगभग 800 मीटर तक पीछा किया। तभी उनकी बाइक एक डिवाइडर से टकरा गई।
अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो गोली दो बदमाशों के जा लगी। जिनकी पहचान हरजीत निवासी गाजियाबाद के रुप में हुई। इस पर 32 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। दूसरे की पहचान अरूण हुई। ये राम पुर का रहने वाला है। अरुण पर 15 मुकदमे दर्ज है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि इनका तीसरा साथी लेबर चौक उनका इंतजार कर रहा है। पुलिस ने वहां से उसे गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शोएब हुई। तीनों की निशानदेही पर बाइक और आई-20 कार बरामद की गई।



