Noida News : नोएडा पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सबसे पहले सेक्टर-62 स्थित कैंडोर चौराहे से अमन शुक्ला और फिरोज अली को पकड़ा। पूछताछ और छानबीन के बाद इनकी निशानदेही पर नोएडा वन रोड से समोहिल उर्फ अमन और आमिर को गिरफ्तार किया गया।
Noida News : पूछताछ में हुआ क्या खुलासा ?
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 चोरी के मोबाइल फोन, 1 चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, 1 स्प्लेंडर बाइक (जिसका इस्तेमाल वारदातों में होता था) बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अमन शुक्ला और फिरोज अली मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे और फिर ये चोरी के मोबाइल समोहिल और आमिर को बेचने के लिए देते थे। आरोपियों ने यह भी कबूला कि जिस बुलेट बाइक का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी की गई थी, और इस संबंध में पहले से एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि सभी मोबाइल फोन नोएडा के विभिन्न इलाकों से चोरी किए गए थे। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-mla-nandkishore-gurjar-wrote-a-letter-to-dcp-demanding-that-animal-slaughter-should-not-be-allowed-on-bakrid/



