Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को और बेहतर करने साथ ही महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने लिए दस और नए पिंक बूथ का निर्माण किया जाएंगा। जिसके बाद जिले में पिंक बूथों की संख्या 20 हो जाएगी। जिले के तीनों जोन में नए पिंक बूथ बनाने का रोड मैप तैयार कर लिया गया है। साथ ही जगह चिह्नित कर काम शुरू कर दिया गया है।
Noida News : 100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी होगी तैनात
पुलिस की मानें तो जिले में दस नए पिंक बूथ के निर्माण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां तैनात होने वाली महिला पुलिसकर्मियों का चयन कर लिया गया है। पिंक बूथ के लिए 100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। बूथ में महिलाएं किसी भी तरह की समस्या की शिकायत कर सकती हैं और वहां मौजूद पुलिसकर्मी इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराएंगे।
Noida News : सीएसआर फंड से किया जा रहा निर्माण
पिंक बूथ में सिर्फ महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी। पुलिस के पास मौजूद सभी तरह के संचार साधन यहां उपलब्ध होंगे। पिंक बूथ बूथ में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं होंगी। इसकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। नए पिंक बूथ का निर्माण सीएसआर फंड से किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-thieves-ran-away-after-stealing-a-four-month-old-innocent-girl-after-giving/



