Noida News : नोएडा थाना फेज-2 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिक पॉकेट करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जो हरियाणा के फरीदाबाद से नोएडा आती है। यहां किराए पर रुम लेकर रहती है। ये सभी महिला नोएडा में लगने वाले बाजार, बस स्टैंड, भीड़ भाड़ वाले एरिया में पर्स, गहने , मोबाइल आदि चोरी कर अपने पास रखती है।
Noida News : अब पढ़े पूरा मामला
मामले में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि चारो महिलाओं का एक गैंग है। ये काफी समय से नोएडा में एक्टिव है। इसमें एक महिला थाना कासना से 2023 में पहले जेल जा चुकी है। इनके पास से 4 चेन पीली धातू, 2 जोड़ी बिछले और 15 हजार रुपए बरामद किए गए। आधार कार्ड और पैन कार्ड भी मिला है। इनकी पहचान मीना, राधा, सुनीता और गीता हुई है। चारो शादी शुदा है और फरीदाबाद की रहने वाली है। इसमें सबसे ज्यादा उम्र की गीता 50 साल की है। इन चारों को नया गांव मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया।
डीसीपी का कहना है कि फरीदाबाद से नोएडा आने के बाद ये महिलाएं नियमित रूप से लगने वाली मंडी और साप्ताहिक बाजार में आने वाले ग्राहक विशेषकर महिलाओं को टारगेट करती थी। ये इन स्थानों पर एक टारगेट सेट करती है। इसके बाद उसका ध्यान भटकते ही तुरन्त उनके पर्स व शरीर पर पहने आभूषणों को लेकर गायब हो जाती है। ये गैंग में काम करती है। ऐसे में एक महिला चोरी करती तो तुरंत दूसरी महिला को सामान देती थी। ताकि पहली महिला पर कोई शक न करे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/rajnagar-extension-woman-dies-after-falli/



