Noida News : सेक्टर 24 में स्थित ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सेवारत होने पर श्रमिक आईपी के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी की आंखे नम हो गई। रिटारर्ड श्रमिक आईपी की विदाई पर साथियों ने अपने पुराने सुखद अनुभव साझा किये।
Noida News : क्या हैं पूरी खबर ?
ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में कार्यरत सतवीर सिंह श्रमिक आईपी की सेवा का कार्यकाल पूर्ण हो गया हैं। उन्हें इस अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Noida News : गुलदस्ता और शॉल देकर किया सम्मानित
चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें गुलदस्ता, शॉल एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉक्टर हरनाम कौर ने कहा कि विदाई की घड़ी हैं, हम दुआ कर रहे हैं कि सदा दुख आपसे दूर रहे।
Noida News : अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉक्टर ने क्या कहा ?
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर तनवर करीम ने कहा कि दीर्घायु हो चिरायु हूं, ऐंसिक परिवार का सहयोग आपको और आपके परिवार को हमेशा मिलता रहेगा। डॉ सीमा कालरा ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जनपद गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरण होकर जा रहा हूँ, 2 वर्ष 5 माह के कार्यकाल में जो सहयोग और स्नेह मिला, वह मेरे प्रशासनिक जीवन की अमूल्य पूँजी रहेगा। विशेष रूप से सभी कर्मठ अधिकारियों/कर्मचारियों व गौतमबुद्धनगर वासियों का धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग से कार्य करना प्रभावशाली रहा। pic.twitter.com/dK8AOTe5XU
— DM G.B. Nagar/NOIDA (@dmgbnagar) July 30, 2025
Noida News : कौन-कौन रहा उपस्थित ?
मंच का संचालन राजकुमार तिवारी के द्वारा किया गया। इस मौके पर बिस्वजीत विश्वास, राजवीर सिंह, टीकम सिंह, नर्सिंग अधिकारी राजकुमारी, सायरा, सुनील, संजय थपलियाल, डीके शर्मा, अखिलेश मीना, पूनम रानी , भगवाना राम, अवधेश शर्मा, राजकुमार, राकेश यादव, सत्येंद्र बैसला, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-Meerut News: आबकारी विभाग की विशेष कारवाई, कई लीटर शराब बरामद



