Noida News : नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मुठभेड़ में पांच साल की मासूम को गलत नीयत से बहलाकर जंगल में ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली जा लगी। जो घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Noida News : पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
मामले में जानकारी देते हुए नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के सदर सराय कॉलोनी, सेक्टर-46, नोएडा निवासी एक आरोपी राजा पुत्र संतोष कुमार एक 5 वर्षिय बच्ची को घर के बाहर से खेलते समय टॉफी दिलाने के बहाने गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जा रहा था। इस बीच बच्ची डर गई और रोने लगी। इस पर लोगो को आता देखकर आरोपी राजा मौके से फरार हो गया। इस मामले में बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी।

इस बीच पुलिस को एक सूचना पर सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के सेक्टर-42 के जंगल में आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी ने खुद को घिरता देख जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी राजा पुत्र संतोष कुमार के पैर में गोली लगी जो घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-4-fake-babas-arrested-for-claiming-divine-power-by-pouring-water/



