Noida Breaking News: बड़ी खबर नोएडा से आ रही है जहाँ, गौतमबुद्धनगर में आंदोलन कर रहे किसानों को पुलिस उठा कर ले गई पुलिस के इस कृत्य के बाद भारतीय किसान यूनियन में आक्रोश पैदा हो गया, मंगलवार शाम 4 बजे सिसौली (मुजफ्फनगर) में एक आपातकालीन पंचायत बुलाई गई है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा किसान पहुंचे।
टिकैत आएंगे नोएडा
Noida Breaking News: राकेश टिकैत का कहना है की देश का किसान कमज़ोर नहीं है। हम बात चीत करने के बाद यह मीटिंग नोएडा में करेंगे। अगले दो घंटे में हम भी नोएडा पहुंच रहे है गिरफ्तार करो या बातचीत करो।
पुलिस ने मौके से किया किसानों को गिरफ्तार
Noida Breaking News: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता सुनील प्रधान के मुताबिक किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे है। मांगे पूरी नहीं होने पर दिल्ली कूच की तैयारी की गई, लेकिन अधिकारियों ने 7 दिन का समय मांगा। इस दौरान किसानों ने फैसला लिया कि रास्ते में दलित प्रेरणा स्थल में अब आगे 7 दिनों तक आंदोलन किया जाएगा। वहां से अब पुलिस ने जबरदस्ती किसानों को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा है। इसी बीच मौके पर नोएडा पुलिस के करीब 4,000 जवान मौजूद है वहीँ किसानों की संख्या करीब 700 हैं।



