Noida Breaking News: जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे वैसे कोहरा भी बढ़ रहा है, अक्सर ठंड में बस चलाते वक़्त चालक को कोहरे में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। और कई बार तो कोहरे में साफ़ न देख पाने की वजह से एक्सीडेंट भी हो जाते है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने खास इंतज़ाम कर दिया है।
Noida Breaking News: बसों में फॉग लाइट से मिलेगी क्लियर विसिब्लिटी
मिली जानकारी से पता चला है की नोएडा के सेक्टर 39 स्थित सिटी सेंटर नोएडा डिपो की बसों में फॉग लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बसों में रिफ्लेक्टर भी लगवाया जा रहा है। । नोएडा डिपो की कुल 160 बसों में से अब तक 135 बसों में फॉग लाइट लग चुकी हैं, जबकि 25 बसों में फॉग लाइट लगाने का काम प्रगति पर है। खासकर घने कोहरे के दौरान बसों की विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/greater-noida-news-greater-noida-once-aga/



