Noida Breaking News: खबर नोएडा से आ रही है जहाँ नोएडा के सेक्टर-71 में स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया है। पुलिस को छात्र के कमरे से नशीली दवाएं और शराब कि बोतलें भी बरामद हुई है।
Noida Breaking News: क्या है पूरा मामला
मिली जानकारीं से पता चला हैं कि चंडीगढ़ मोहाली सेक्टर-62 निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा जयंत सिंह 19 साल नोएडा के सेक्टर-71 के बी-ब्लॉक स्थित मकान में रहता था। वह एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा था। बुधवार को वह अपने घर पर कमरे के अंदर मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिवार में की पुकार मच गई। पुलिस ने ज्यादा शराब पीने से मौत होने की आशंका ज़ाहिर की है।
Noida Breaking News: पुलिस ने क्या कहा
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस का कहना है कि छात्र का शव के पास से भारी मात्रा में शराब और नशे की दवाइयां बरामद की गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/greater-noida-news-a-heinous-crime-against-a-cow-a-stick-was-inserted-into-the-private-part-of-the-voiceless-cow-and-then/



