Noida Big Breaking: इस वक़्त की बड़ी खबर नोएडा के किसान आंदोलन से आ रही है जहाँ दलित प्रेरणा स्थल पर आंदोलन कर रहे करीब 700 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यहाँ से अब इन किसानों को सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन ले जाया जाएगा। गौरतलब है की अब आंदोलन और भी ज्यादा उग्र होने की संभावना है।
मौके पर तनाव की स्थीति बनी
Noida Big Breaking: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता सुनील प्रधान के मुताबिक किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे है। मांगे पूरी नहीं होने पर दिल्ली कूच की तैयारी की गई, लेकिन अधिकारियों ने 7 दिन का समय मांगा। इस दौरान किसानों ने फैसला लिया कि रास्ते में दलित प्रेरणा स्थल में अब आगे 7 दिनों तक आंदोलन किया जाएगा। वहां से अब पुलिस ने जबरदस्ती किसानों को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा है। इसी बीच मौके पर नोएडा पुलिस के करीब 4,000 जवान मौजूद है वहीँ किसानों की संख्या करीब 700 हैं।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/noida-big-update-womans-body-found-in-flat/



