Jewar Airport: जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का ट्रायल शुरू होने से पहले ही यहां के लिए, इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला यमुना अथॉरिटी ले लिया है। प्राइवेट ट्रांसपोर्टर के साथ कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर फिलहाल यह बस सेवा चालू होगी। अभी कुल 100 बसें शुरू करने का फैसला लिया है। इनमें से 50 बसें एयरपोर्ट के लिए और बाकी अन्य रूटों पर चलाई जाएंगी। इन बसों का किस रूट पर संचालन होगा इसके लिए आज परिवहन विभाग के साथ मीटिंग रखी गई है। इसमें इन बसों के संबंध में रूट से लेकर अन्य नियम निर्धारित किए जाएंगे।
यह है पूरा मामला
यमुना अथॉरिटी ने 100 इलेक्ट्रिक बसें 15 नवंबर तक सड़कों पर उतारने का फैसला लिया है। 30 नवंबर से जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) का प्रॉपर ट्रायल शुरू होने जा रहा है। उससे पहले 15 नवंबर से टेस्टिंग फ्लाइट का ट्रायल चालू हो जाएगा। 15 दिन की टेस्टिंग फ्लाइट का डेटा डीजीसीए में लाइसेंस के लिए भेजा जाएगा। जाहिर है कि इन सबके चलते यहां आवागमन बढ़ेगा। अथॉरिटी मान रही है कि 15 नवंबर से ही यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा की व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसी के चलते 100 बसें चलाने का फैसला लिया है। साथ ही अथॉरिटी का यह भी कहना है कि आगे जैसे-जैसे जरूरत बढ़ेगी इन इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर 250 तक कर दी जाएगी। इन बसों के संचालन का वहन यमुना प्राधिकरण करेगा। साथ ही आंतरिक सेक्टर के लिए भी बसें चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। एयरपोर्ट से 50 बसें परी चौक,
100 बसें चलाने का योजना
15 नवंबर तक एयरपोर्ट के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर की जाएगी। फिलहाल 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी हैं, जो दिवाली के बाद सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी, भविष्य में बसों की संख्या 250 तक बढ़ाई जा सकती है। जैसी जरुरत रहेगी वैसे इन्हें बढ़ा दिया जाएगा। डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना अथारिटी का कहना है कि बॉटनिकल गॉर्डन, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई), आईएसबीटी, गाजियाबाद समेत दूसरे शहरों के लिए शुरू की जाएगी, जबकि शेष 50 बसों का संचालन यमुना सिटी के सेक्टर-18, 20 और 22डी समेत अन्य आंतरिक सेक्टरों के लिए किया जाएगा। प्राधिकरण का मानना है कि एयरपोर्ट परिसर में ड्यूटी व कार्य करने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या 250 भी। की जा सकती है।
आज किया जाएगा रूटों का निर्धारण
बसों के संचालन के लिए आज एआरटीओ व यमुना प्राधिकरण के अदिकारियों की मीटिंग है। एआरटीओ की मदद से बेहतर बस सेवा के लिए निजी कंट्रेक्टर के साथ अनुबंध किया जाएगा। आज ही कांटेक्टर की भी जानकारी सामने आएगा। फिलहाल नोएडा से जेवर के लिए दो से तीन बसें चल रही हैं। यह बसें गलगोटिया विश्वविद्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए संचालित है। हालांकि, एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यमुना सिटी में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, ऐसे में बसों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बसों का सीधा संचालन होने से यात्रियों को एयरपोर्ट जाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।



