Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान चाकू से गोदकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह दोनों दोस्त मिलकर एक कैफे चलाते थे और बीटा टू थाना क्षेत्र के अंसल गोल्फ लिंक वन सोसाइटी के एक रूम में किराए पर रहते थे। कमरे पर ही बर्थडे पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बीच विवाद हुआ थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्त ने ही दोस्त की जान लेली।
Greater Noida News : ये है पूरा मामला…
दरअसल, बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत अंसल गोल्फ सोसाइटी में यतीन शर्मा ग्राम मदन गढ़ी एडीए कॉलोनी, सासनी, अलीगढ़ अपने साथी चिराग चौधरी के साथ मिलकर बीटा प्लाजा में कैफे चलाता था। देर रात कैफे बंद करके वह अपने कमरे पर पहुंचे, जहां पर इनकी एक महिला मित्र का बर्थडे था। उसका जन्मदिन मनाने के लिए यह दोस्त अलग-अलग केक भी लेकर आए थे। लेकिन रात में केक काटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि चिराग नाम के युवक ने यतिन के सीने पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही यतिन लहूलुहान हो गया। आनन फानन में उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरु कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-thieves-ran-away-after-stealing-a-four-month-old-innocent-girl-after-giving/



