Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा था। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इस अपराध को अंजाम दे रहे थे।
Greater Noida News : लॉरेंस के नाम पर मांगी रंगदारी
मामला 22 फरवरी का है। जब होस्टल संचालक गौरव गिरी पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की और लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फोन कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि यह पूरी साजिश एक होस्टल के कैंटीन संचालक सोनू ने रची थी। जिसने अपने दोस्त पीके भाटी के साथ मिलकर यह योजना बनाई।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पता था कि गौरव गिरी ग्रेटर नोएडा में कई होस्टल चलाता है और डरपोक स्वभाव का है। उन्हें लगा कि वह रंगदारी की मांग पर पैसे दे देगा। फिलहाल, पुलिस ने बुलंदशहर के सोनू, दीपक नागर, पीके भाटी और मेरठ निवासी अर्चित को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो पिस्टल, सात कारतूस और तमंचे बरामद हुए है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-young-man-fell-from-the-balcony-in-indirapuram/



