Greater Noida Breaking: बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा से आ रही है जहाँ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई। आग में 6 वाहन जलकर ख़ाक हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
Greater Noida Breaking: विस्तार में
डीसीपी सेंट्रल नोएडा से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्र के मयूर गोल्ड अपार्टमेंट बालाजी एनक्लेव (शाहबेरी) में स्थित एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना में दो कार, दो बाइक, एक स्कूटी और एक स्कूटर जलकर राख हो गए।
Greater Noida Breaking: महिला और दो बच्चे फंसे
भीषण आग के दौरान एक महिला और दो बच्चे तीसरी मंज़िल पर फंस गए थे, जिन्हे फायर यूनिट की सहायता से तत्काल बहार निकाला गया फिलहाल महिला और दोनों बच्चे सुरक्षित है और आग पर भी पूरी तरह काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही की आग में किसी प्रकार की जान हानी नहीं हुई।
यह भी जाने:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-good-news-ayushman/



