Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में नवरात्रि के पवित्र अवसर पर एक महिला को एक रेस्टोरेंट द्वारा बड़ा धोखा दिया गया। महिला ने वेज बिरयानी का ऑर्डर किया, लेकिन उसे नॉनवेज बिरयानी डिलीवर की गई। इस घटना ने न केवल महिला को मानसिक रूप से आहत किया, बल्कि यह नवरात्रि के दौरान धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई।

Greater Noida : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, गार्डन सोसाइटी की निवासी छाया शर्मा ने 4 अप्रैल को तड़के सुबह 3 बजे लखनवी कबाब पराठा रेस्टोरेंट से मुरादाबादी वेज बिरयानी का ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी आई और छाया ने बिरयानी खानी शुरू की, तो उन्हें अहसास हुआ कि यह नॉनवेज बिरयानी थी। बिरयानी में नॉनवेज के बड़े-बड़े टुकड़े साफ दिख रहे थे। इस घटना से आहत छाया ने रोते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्योर वेजिटेरियन हैं और नवरात्रि के दौरान उन्हें जानबूझकर नॉनवेज बिरयानी दी गई। उन्होंने वीडियो में बिरयानी में मिले नॉनवेज पीस को भी दिखाया और इस धोखाधड़ी के लिए होटल और ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप को जिम्मेदार ठहराया। छाया ने कहा कि उन्होंने होटल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
Greater Noida : रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिसरख पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना नवरात्रि के समय हुई थी, जो विशेष रूप से धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील थी।

उधर, इस मामले में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने दावा किया कि उसने ऑनलाइन ऐप से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसे नॉनवेज बिरयानी दी गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-bike-riding-miscreant-loots-chain-from-scooty-riding-woman-and-escapes/



